सांसद ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार अंतरद्वंद से जूझ रही है। उसे क्या करना है? कैसे करना है? कुछ भी नहीं पता। न प्लानिंग है, न कोई विजन है। सतना सहित पूरे प्रदेश में भगवान भरोसे सरकार चल रही है। सरकार गिरने या कर्नाटक जैसे हालात के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार होगी। भाजपा की इसमें कोई भूमिका ही नहीं है। अगर, प्रदेश में कांग्रेस सरकार जाती है, तो अपनी गलतियों के कारण जाएगी।
प्रदेश में केवल तबादला उद्योग चल रहा है। सरकार जनहित से दूर होते जा रही है। योजनाएं बंद की जा रही हैं या फिर बजट में काटौती हो रही है। सरकार बनने के 6 माह बाद भी तबादला जारी है। अभी तक सरकार तबादले में लगी हुई है। हालांकि ये उनका कांग्रेस पार्टी का व्यक्तिगत निर्णय है। कर्मचारी सरकार के अधीन हैं, वे तय करें। लेकिन, ऐसे में सरकार पर सवाल खड़ा होता है।