scriptघर-घर पहुंच रही प्रभात वाहन रैली | shree ramnavami shobha yatra | Patrika News
सतना

घर-घर पहुंच रही प्रभात वाहन रैली

श्री रामनवमी शोभायात्रा

सतनाApr 11, 2019 / 02:04 pm

Jyoti Gupta

श्री रामनवमी शोभायात्रा

श्री रामनवमी शोभायात्रा

सतना. हिंदू पर्व समन्वय समिति के अयोजकत्व में सात दिवसीय श्रीरामनवमीं महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को पतंजलि परिवार द्वारा भारतमाता की आरती के साथ प्रेमनगर से प्रभात वाहन रैली निकाली गई। इंजी. रमेश जैन, हेमचन्द जायसवाल, त्रिलोचन सिंह, विनोद तिवारी, विनोद पंडित, आशीष बाजपेयी, राकेश रैकवार, राजेश मेहता, बलराम शुक्ला, अनुराग गोस्वामी के नेतृत्व में रैली प्रेम विहार, धवारी, खूंथी, जवाहर नगर, राजेन्द्र नगर, प्रभात विहार, उमरी, सिविल लाइन से मास्टर प्लान में पूर्ण हुई। यहां मास्टर प्लान जागृती मंच के अशोक मोंगिया, राजेन्द्र सिंह कपूर वेद श्रीवास्तव, अनुराग मेहता, संजय श्रीवास्तव, रोहित हांडा, आशीष मोंगिया, जाग्रत कपूर विपुल हांडा, राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने सभी का तिलक चंदन व पुष्पवर्षा से अभिनंदन किया। रैली में वरिष्ठ सदस्यों के साथ समिति के कई सदस्य व अनेक रामभक्त शामिल हुए। मणिकांत माहेश्वरी, लखन केसरवानी, रामावतार चमडिय़ा, हरिओम गुप्ता, संदीप चमडिय़ा, जितेन्द्र सबनानी, अनिता जैन, पार्षद रामकुमार तिवारी , पूर्व पार्षद मीरा सोनी, घनश्याम परौहा, रामबालक रैकवार, अभिमन्यु सुधीर सिंह, शिवप्रताप सिंह, रमेश तिवारी, विजय गुप्ता, डब्बू मौजूद रहे। प्रभात रैली का चौथा चरण गुरुवार को व्यंकटेश मंदिर से सुबह सात बजे से शुरू होगा।

Home / Satna / घर-घर पहुंच रही प्रभात वाहन रैली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो