scriptरंगारंग प्रस्तुतियों के बीच सतना में राज्य स्तरीय डॉजबॉल प्रतियोगिता का आगाज, लोकनृत्य ने मोहा मन | State Level Dodgeball Tournament 2019 in Satna Madhya Pradesh | Patrika News
सतना

रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच सतना में राज्य स्तरीय डॉजबॉल प्रतियोगिता का आगाज, लोकनृत्य ने मोहा मन

रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच सतना में राज्यस्तरीय डाजबाल प्रतियोगिता का आगाज, लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सतनाOct 22, 2019 / 01:51 pm

suresh mishra

State Level Dodgeball Tournament 2019 in Satna Madhya Pradesh

State Level Dodgeball Tournament 2019 in Satna Madhya Pradesh

सतना/ राज्यस्तरीय डाजबाल शालेय प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच हुआ। प्रियंवदा बिरला सीनियर सेकंडरी स्कूल के मैदान में शाम 4 बजे के करीब प्रदेशभर के करीब 400 खिलाड़ी कतारबद्ध होकर ध्वज लेकर पास्ट किया। मुख्य अतिथि मौजूद कलेक्टर सतेंन्द्र सिंह, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण अंजनी त्रिपाठी व जिला शिक्षा अधिकारी टीपी सिंह को सलामी दी।
विशेष परिधान में सजे सेंट क्लारेंट स्कूल के बैंडदल ने आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला, जो करीब डेढ़ घंटे चलता रहा। एकेडमिक हाइट्स व आदित्य इंग्लिश स्कूल की स्टूडेंट्स ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी तो खेल मैदान तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंजने लगा। छात्राओं ने अपनी नृत्य प्रस्तुति में विभिन्न प्रदेशों की सभ्यता को रेखांकित किया।
9 संभागों की टीम पहुंची
जिला क्रीडा अधिकारी मीना त्रिपाठी ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए 9 संभागों की टीमें पहुंची हैं। 25 अक्टूबर तक विभिन्न आयु वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिताएं होनी हैं। पहले दिन कोई मैच नहीं हो पाए। अब मंगलवार सुबह मैच होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य गोपाल शरणसिंह चौहान व विभिन्न संभागों से आए टीम मैनेजर भी बतौर अतिथि मंचासीन रहे। व्यायाम शिक्षक डॉ. अशोक पाण्डेय के नेेतृत्व में सभी संभागों की टीमों ने मार्च पास्ट किया। मंच संचालन घूरडांग हायर सेकंडरी स्कूल के शिक्षक संतोष सिंह ने किया।
नहीं पहुंची शहडोल संभाग की टीम
राज्य स्तरीय डाजबाल प्रतियोगिता के लिए सभी 10 संभागों से टीमें बुलाई गईं थीं, लेकिन देर शाम तक शहडोल संभाग की टीम नहीं पहुंच पाई थी। इस संबंध में जब अधिकारियों से बात की गई तो बताया कि संपर्क किया जा रहा है। संभवत: कल तक शहडोल के खिलाड़ी भी आ जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो