scriptपाबंदी के बावजूद मनाया शादी का जश्न, महिला निकली कोरोना पॉजिटिव तो निकल रहे दम | stir in Satana after Wedding party | Patrika News
सतना

पाबंदी के बावजूद मनाया शादी का जश्न, महिला निकली कोरोना पॉजिटिव तो निकल रहे दम

-कई डॉक्टर भी हैं डरे, सहमे

सतनाAug 24, 2020 / 03:19 pm

Ajay Chaturvedi

कोरोना वायरस प्रतीकात्मक फोट

कोरोना वायरस प्रतीकात्मक फोट

सतना. तमाम बंदिशों के बावजूद शादी समारोह धड़ल्ले से आयोजित किए जा रहे हैं। इन समारोहों में समाज का हर तबका शामिल हो रहा है। जश्न में शामिल होने के वक्त तो सभी बड़े मजे ले रहे हैं लेकिन जैसे ही पता चल रहा कि जहां गए थे उस परिवार में कोई कोरोना पॉजिटिव निकला तो होश उड़ जा रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया जिले के नागौद क्षेत्र में सामने आया है जहां एक शादी समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में शहर की कई जानी-मानी हस्तियां भी शरीक हुईं। लेकिन बाद में पता चला कि उसी घर की महिला कोरोना पॉजिटिव निकली हैं तो सभी के चहरे पर हवाइयां उड़ रही हैं।
बताया जा रहा है कि नागौद क्षेत्र की एक 60 वर्षीय महिला के बेटे की शादी थी पिछले दिनों। इस शादी में शहर के तमाम बड़े लोगों को न्योता गया था। लोग आए भी और छक कर समारोह का आनंद उठाया। लेकिन अब पता चला कि जिस महिला ने सभी को न्योता था वो कोरोना संक्रमित निकलीं हैं। इसके बाद से वो सभी लोग परेशान हैं जो उस समारोह में शामिल हुए थे। उधर महिला के संक्रमित होने के बाद प्रशासन संपर्कियों की तलाश में जुट गया है। वैसे प्रशासन भी दंग है कि इस समारोह में एक से बढ़ कर एक हस्तियां शरीक हुई या उस महिला के संपर्क में आईं। बताया जाता है कि महिला का पति झोलाछाप डॉक्टर है जबकि बेटे की नागौद में दुकान है। फिलहाल महिला जिला अस्पताल में भर्ती है। उसे सांस लेने में तकलीफ है।
बताया यह भी जा रहा है कि महिला पहले से ही अस्थमा रोगी हैं। दावत के बाद उनकी तबियत बिगड़ी तो उन्होंने इसे सामान्य समस्या ही माना। झोलाछाप डॉक्टर पति ने भी अपने स्तर से इलाज किया लेकिन जब सुधार नहीं हुआ तो उन्हें सतना लाया गया। यहां प्राइवेट डॉक्टरों ने भी इलाज किया। लेकिन हालत में कोई सुधार होने की बजाय तबीयत और बिगड़ती गई तो एक और प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने महिला का सीटी स्कैन कराया तो फेफड़ों में संक्रमण मिला लिहाजा उन्होंने महिला की कोरोना जांच कराई। जांच में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
अब महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। उनके घर के आसपास के इलाके को सील कर आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई। नगर पंचायत की टीम ने इलाके का सैनिटाइजेशन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो