scriptचुनाव कराने महाराष्ट्र जा रहे बल पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त | Stones on force going to Maharashtra for election, vehicle damaged | Patrika News

चुनाव कराने महाराष्ट्र जा रहे बल पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

locationसतनाPublished: Oct 18, 2019 01:09:45 am

Submitted by:

Ramashankar Sharma

मैहर में कादम्बरी होटल के पास रात को हुई घटना
 

Stones on force going to Maharashtra for election, vehicle damaged

Stones on force going to Maharashtra for election, vehicle damaged

सतना. महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिये सतना से भी बल भेजा जा रहा है। गुरुवार को सतना से होमगार्ड जवानों को लेकर जा रहे वाहन पर मैहर में रात 10.30 बजे लगभग पथराव हो गया। इसमें वाहन के क्षतिग्रस्त होने और कुछ जवानों के घायल होने की भी खबर है। मैहर थाने में सूचना देकर बल आगे रवाना हो गया है। मौके से एक बाइक बरामद की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव ड्यूटी के लिए सतना से एक वाहन में जवानों को भेजा जा रहा था। यह वाहन जैसे ही मैहर कस्बा स्थित होटल कादंबरी के पास पहुंचा तो यहां भारी जाम की स्थिति दिखी। यहां वाहन फंसने पर जवानों ने लोगों को किनारे होने कहा तो समीप शराब दुकान के पास खड़े लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता वाहन के कांच टूट गए और कुछ जवानों को पत्थर भी लगे। हालात देख जवान वाहन से उतर कर भीड़ को खदेड़े। इस दौरान यहां मौके पर एक बाइक एमपी 19एमएस 9974 जब्त की गई है। बाद में जवानों ने इसकी जानकारी मैहर थाने को दी और अपने गंतव्य के लिये रवाना हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो