scriptआग उगलेगा नौतपा का सूरज, सात दिन पड़ेगी भीषण गर्मी | The sun of the fire will rise, | Patrika News
सतना

आग उगलेगा नौतपा का सूरज, सात दिन पड़ेगी भीषण गर्मी

साल नौतपा में चलेगी लू टूटेगा गर्मी का रिकार्ड

सतनाMay 24, 2020 / 12:56 am

Sukhendra Mishra

सूर्य रोहिणी में करेंगे प्रवेश,7 जून तक चलेगा नौतपा, भीषण गर्मी में आएंगे आंधी तूफान

सूर्य रोहिणी में करेंगे प्रवेश,7 जून तक चलेगा नौतपा, भीषण गर्मी में आएंगे आंधी तूफान

सतना. इस साल गर्मी में सर्दी का एहसास करा रहे मौसम का गुरुर अब टूटने वाला है। जेठ में फाल्गुन से मौसम का आनंद ले रहे लोगों को नौतपा में झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार २५ मई को सुबह 7 बज कर 5मिनट में सूर्य रोहणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही नौतपा शुरु हो जाएगा। जो २ जून तक रहेगा। इस दौरान नौतपा के पहले ६ दिन लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आखिरी के तीन दिन आंधी तूफान व बारिश के योग बन रहे हैं। इससे ३१ मई से तापमान में गिरावट आने से लोगों को लू के थपेड़ों से कुछ राहत मिल सकती है।
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार
नौतपा से पहले गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। शुक्रवार को सूरज ने आंख ततेरी तो अधिकतम तापमान ३ डिग्री उछल कर 43.5 पर पहुंच गया। जो सीजन में अब तक का सर्वाधिक है। मौसम विभाग का कहना है कि 23मई को जिले का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाएगा। तापमान सामान्य से अधिक दर्ज होने से इस सप्ताह झुलसा देने वाली गर्मी पड़ेगी। नौतपा के पहले दो दिन तापमान ४७ डिग्री दर्ज हो सकता है जो एक रिकार्ड होगा।
नौतपा की गर्मी तय करेगी मानूसन की दिशा
इस साल अभी तक गर्मी ने अपना असर नहीं दिखाया है। एेसे में अब मानसून का भविष्य नौतपा की गर्मी पर टिक गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौतपा में सूरज जितना तपता है उस साल बारिश उनती ही अच्छी होती है। हलांकि मौसम विज्ञान इस तर्क की पुष्टि नहीं करता है।

Home / Satna / आग उगलेगा नौतपा का सूरज, सात दिन पड़ेगी भीषण गर्मी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो