scriptइनके जज्बे को सलाम, भीषण गर्मी में किया वो काम जिसकी हर ओर हो रही तारीफ.. | tribal couple of Satna dug well in lockdown | Patrika News
सतना

इनके जज्बे को सलाम, भीषण गर्मी में किया वो काम जिसकी हर ओर हो रही तारीफ..

-आदिवासी दंपति ने बखूबी किया लॉकडाउन का इस्तेमाल

सतनाMay 20, 2020 / 02:22 pm

Ajay Chaturvedi

dug well in lockdown

dug well in lockdown

सतना. एक तरफ सारा जहां कोरोना संक्रमण से जुझ रहा है। अपने देश में हर कोई घरों में कैद है। ऐसे में इस आदिवासी दंपति ने जो किया वह काबिल-ए-तारीफ है। लिहाजा इनके जज्बे की हर कोई दाद दे रहा है। इन्होंने न केवल अपने बल्कि समस्त प्राणि मात्र के लिए ऐसा उपहार दे दिया है जिसका उपयोग सालों साल तक किया जाता रहेगा।
इस आदिवासी दंपति ने लॉकडाउन में कुंआं खोद दिया है। दोनों ने मिल कर ढाई मीटर चौड़ा, साढे चार मीटर गहरा कुआं खोदा है वह भी महज 25 दिन में। इससे अंदाजा लगता है कि इन्होंने किस तरह से जी तोड़ मेहनत की होगी। कुआं पानीदार है। इसके चलते अब ये दंपति अपने खेत में लगी सब्जियों की सिंचाई कर रहे हैं।
यह सब किया है मझगांवां ब्लॉक के बरहा मवान गांव निवासी दंपति ने। लॉकडाउन में काम मिलना बंद हो गया तो गांव के राजू मवासी ने पानी की किल्लत के मद्देनजर कुआं खोदने की ठानी और पत्नी राजकली के साथ जुट गया अपने मकसद को पूरा करने में। दिन भर फावड़ा-कुदाल लिए जुटे रहे और 25वें दिन उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब कुएं से पानी की धार निकल पड़ी। इस दंपति की मेहतन का फल देख गांव वाले भी चकित रह गए।
राजू ने बताया कि पानी की बहुत किल्लत है। पहले तो कुछ सूझ नहीं रहा था। फिर एक दिन पत्नी से कहा कि क्यों न हम लोग मिल कर कुआं खोदा जाए। किस्मत ने साथ दिया तो पानी जरूर निकलेगा। अब कुएं से पानी निकला देख कर जी में ठंडक पहुंची है। काफी संतोष हुआ है।

Home / Satna / इनके जज्बे को सलाम, भीषण गर्मी में किया वो काम जिसकी हर ओर हो रही तारीफ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो