scriptपेड़ पर लटकते मिले दो शव | Two bodies found hanging on the tree | Patrika News
सतना

पेड़ पर लटकते मिले दो शव

युवती व महिला की मौत, पड़ताल में जुटी दो थानों की पुलिस

सतनाMay 16, 2020 / 12:51 am

Dhirendra Gupta

Crime News :

Crime News : वृद्धा का संदिग्ध परिस्थितियों में दम टूटा, पुलिस पर ढिली कार्रवाई का आरोप

सतना. अलग अलग जगहों पर एक युवती व एक महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। दोनों ही मामलों में घटना का कारण जानने के लिए पुलिस पड़ताल में जुटी है।

पता चला है कि नादन देहात थाना के ग्राम कनियारी में रहने वाले श्याम लाल सिंह रघुवंशी की पुत्री गंगोत्री सिंह रघुवंशी (18) ने फांसी लगाई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि सुबह घर से निकलने के बाद अमरपाटन और नादन देहात की सीमा में पडऩे वाले गांव खरवाही में नाला के पास लगे पेड़ पर युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। इसी तरह अमदरा थाना अंतर्गत एक महिला ने महुआ के पेड़ पर फांसी लगा ली। शुक्रवार की सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच कार्रवाही शुरू कर दी है। पता चला है कि ग्राम मनौरा निवासी संजो भूमिया पत्नी मूलचंद भूमिया (43) ने फांसी लगाई है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि संजो का पति रीवा में मजदूरी करता है और लॉक डाउन के बाद वह लौट नहीं सका। इन्हीं बातों से परेशान महिला ने आत्महत्या कर ली।

Home / Satna / पेड़ पर लटकते मिले दो शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो