सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिला अंतर्गत एक सनसनी फैला देने वाला मामला सामने आया है। बताया गया कि अमरपाटन थाना क्षेत्र के त्योधरा में चार मासूम बच्चे तालाब में नहाने गए थे। जिसमे दो बच्चे गहरे पानी में जाकर डूब गए। जब तक अन्य मासूम साथियों ने बचाने की कोशिश जारी की तब तक मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में गांव में जाकर दो बच्चों के डूबने की कहानी बताई तो सब चौंक गए। भाग कर परिजन तालाब पहुंचे तो काफी मशक्त के बाद शव को बरामद कर लिया गया। इधर सूचना के बाद कुछ देर में अमरपाटन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।