scriptभाजपा की केंद्र सरकार में उपेक्षित रहा विंध्य क्षेत्र, मोदी के मंत्रिमंडल में नहीं मिल सकी जगह | Vindhya region remained neglected in the BJP central government | Patrika News
सतना

भाजपा की केंद्र सरकार में उपेक्षित रहा विंध्य क्षेत्र, मोदी के मंत्रिमंडल में नहीं मिल सकी जगह

जताई जा रही थी संभावना…उम्मीदों पर फिरा पानी

सतनाMay 31, 2019 / 02:17 pm

suresh mishra

Vindhya region remained neglected in the BJP central government

Vindhya region remained neglected in the BJP central government

सतना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में मध्यप्रदेश से चार मंत्रियों को शामिल किया है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि प्रदेश में भाजपा ने दमदार प्रभाव छोड़ा, लिहाजा दमदारी के साथ जगह मिली। लेकिन, विंध्य के संदर्भ में देखा जाए, तो बात बेमानी साबित हो रही है। मंत्रिमंडल में विंध्य पूरी तरह से उपेक्षित रहा। जबकि, चुनाव से पहले और परिणाम आने के बाद तक संभावना जताई जा रही थी कि इस बार विंध्य से कोई एक चेहरा मंत्रिमंडल में शामिल हो सकता है। इसमें प्रबल दावेदारों में सतना सांसद गणेश सिंह थे, जो विगत चार बार से लगातार जीत दर्ज करते हुए संसद पहुंचे हैं।
उनके अनुभव को देखते हुए माना जा रहा था कि संभवत: मोदी कैनिनेट में जगह मिलेगी। इसी तरह सीधी से रीति पाठक को लेकर संभावना देखी जा रही थी। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज अजय सिंह को मात दी, वहीं दूसरी बार जीत दर्ज करते हुए संसद पहुंची हैं। इसके अलावा बुंदेलखंड से खजुराहो सांसद बीडी शर्मा भी दावेदार थे। संगठन में मजबूत पकड़ व संघ के करीबी होने का फायदा उन्हे मिल सकता था। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। विंध्य की जनता के हाथ मायूसी ही लगी है।
महाकौशल से दो
केंद्र के मंत्रिमंडल को देखा जाए, तो महाकौशल को बड़ा लाभ मिला है। यहां से दो सांसदों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते को दूसरी बार मंत्री बनाया गया है। वे भाजपा के बड़े आदिवासी चेहरा हैं। वहीं उमाभारती के करीबी रहे दमोह सांसद प्रहलाद पटेल को भी मौका दिया गया है। वे इससे पहले अटल सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
एक को आएंगे सांसद
गणेश सिंह 1 जून को सतना आएंगे। सुबह 10.30 बजे कामतानाथ के दर्शन करेंगे। इसके बाद 11 बजे चित्रकूट, दोपहर 2 बजे मझगवां, शाम 5 बजे सिंहपुर में धन्यवाद सभा करेंगे। 2 को सुबह 11 बजे नागौद, दोपहर 2 बजे परसमनिया, शाम 4 बजे उचेहरा और शाम 6 बजे मैहर में धन्यवाद सभा करेंगे।
संगठन के दावे बेमानी
चुनाव के दौरान भाजपा के प्रचार का एक बिंदु यह भी था कि भाजपा प्रत्याशी जीतेगा, तो मंत्रिमंडल में शामिल होगा। संगठन के अधिकतर नेता दावा करते रहे। लेकिन, गठन हुआ, तो विंध्य उपेक्षित हो गया।
विशेषाधिकार का मामला
हालांकि इस संदर्भ में सतना सांसद खुलकर नहीं बोलते। उनका कहना है, ये पीएम का विशेषाधिकार है। वे जिसे उचित समझेंगे, मंत्रिमंडल शामिल करेंगे। ये उनका विवेक है।

Home / Satna / भाजपा की केंद्र सरकार में उपेक्षित रहा विंध्य क्षेत्र, मोदी के मंत्रिमंडल में नहीं मिल सकी जगह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो