scriptकश्मीर की खुशियों का महिलाओं ने किया इजहार | Women expressed happiness in Kashmir | Patrika News
सतना

कश्मीर की खुशियों का महिलाओं ने किया इजहार

अग्रवाल महिला मंडल की हरियाली तीज
 

सतनाAug 08, 2019 / 10:36 pm

Jyoti Gupta

Women expressed happiness in Kashmir

Women expressed happiness in Kashmir

सतना. हरियाली तीज पर महिलाएं कश्मीरी गेटअप में शामिल होकर उत्सव में चार चांद लगाती नजर आईं। यही नहीं कश्मीर से धारा 370 हट जाने की खुशी को भी नृत्य के माध्यम से प्रदर्शित किया। पीठ पर टंगी टोकरी में फूलों के साथ ही महिलाओं ने भारत मां की जय, वंदे मातरम की दफ्तियां देखते ही बनी। अमृत वाटिका में अग्रवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित हरियाली तीज का सभी मेंबर्स ने लुत्फ उठाया। हरे परिधानों और गोटे की ज्वैलरी महिलाएं कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थीं। नृत्य, संगीत, खेलों का आयोजन हुआ। इस बीच इको फ्रैंडली शंकर पार्वती भी बनाकर वे लाईं। जजमेंट पूर्व महापौर विमला पांडेय व चांदनी श्रीवास्तव ने किया। अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल ने सभी बहनों को अग्रसेन जयंती में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। भक्ति और मस्ती से अ्रोत-प्रोत इस कार्यक्रम में शिल्पी, ज्योत्सना, कुसुम, विनीता, ऊषा, प्रीति, नीता, पूजा, रश्मि, माया, सारिका, उजाला, मृदुला ने समा बांधा।

Home / Satna / कश्मीर की खुशियों का महिलाओं ने किया इजहार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो