शहर की दुकानों में आपको मोबाइल के एक मॉडल के दर्जनों कवर मिल जाएंगे। कुछ कवर में भूतों के माक्र्स वाली डिजाइन रहती है तो कुछ में कार्टून करैक्टर टॉम एंड जेरी मिलेंगे। कई कोटेशन वाले, मल्टी कलर कवर भी युवाओं को बेहद भा रहे हैं। यह 80 से 100 रुपए से शुरू होते हैं जो 500 तक की रेंज में मिलते है। हालांकि ब्रांडेड मोबाइल कंपनियों के कवर काफी कॉस्टली होते हैं। मार्केट में कार्टून और प्रिंटेड कवर वाले मिल रहे हैं।
प्लेन डिजाइन की भी डिमांड
प्लेन डिजाइन पसंद करने वालों की भी शहर में कमी नहीं। ब्लैक कलर उनकी चॉइस है। आज के दौर में ऑनलाइन खरीदी में कोई भी पीछे नहीं है। बैक कवर के मामले में भी यूथ ऑनलाइन से भी जमकर खरीदारी कर रहा है। फ्लिपकार्ट, अमेजन जैसी कई कंपनियां बैक कवर कईडिजाइन में उपलब्ध करा रही है।
दिल्ली-मुंबई से मंगवाए जा रहे इन दिनों फं की प्रिंटेड फि ल्म, डायमंड और ट्रांसपैरेंट कवर की डिमांड है। बैक कवर मुंबई और दिल्ली से स्पेशली मंगाए जाते हैं। शॉप ओनर का कहना है कि ट्रेंड का ध्यान रखना होता है। बैक कवर को लेकर वैरायटीज मेंटेन करना थोड़ा मुश्किल होता है। क्योंकि हर हफ्ते मार्केट में एक नया डिजाइन आ जाता है। देखा जाए तो यूथ माह में नया बैक कवर की डिमांड करते हैं।