scriptसदियों के इंतजार के बाद आई शुभ धड़ी, जंगमगाए दीप, मनाई खुशियां | After waiting for centuries, the auspicious stream came, the lamp lit, | Patrika News
सवाई माधोपुर

सदियों के इंतजार के बाद आई शुभ धड़ी, जंगमगाए दीप, मनाई खुशियां

सवाईमाधोपुर.अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखने के साथ ही जिले में खुशी का माहौल रहा। इस दौरान गांव, कस्बों व शहर में जय श्रीराम के नारे गूंज उठे। जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट के सामने, गौतम आश्रम, पुराना शहर सहित अन्य स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी जताई।

सवाई माधोपुरAug 05, 2020 / 08:51 pm

rakesh verma

सदियों के इंतजार के बाद आई शुभ धड़ी, जंगमगाए दीप, मनाई खुशियां

सदियों के इंतजार के बाद आई शुभ धड़ी, जंगमगाए दीप, मनाई खुशियां

सदियों के इंतजार के बाद आई शुभ धड़ी, जंगमगाए दीप, मनाई खुशियां
-जय श्रीराम के नारों के साथ आतिशबाजी
-अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की रखीं नींव
-जिलेवासियों ने आतिशबाजी कर व मिठाई बांटकर मनाई खुशियां
सवाईमाधोपुर.अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखने के साथ ही जिले में खुशी का माहौल रहा। इस दौरान गांव, कस्बों व शहर में जय श्रीराम के नारे गूंज उठे। जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट के सामने, गौतम आश्रम, पुराना शहर सहित अन्य स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी जताई। शाम ढलने के बाद लोगों ने घरों पर दीपक जलाए।
सुन्दकाण्ड के हुए पाठ
ठींगला स्थित 1008 खेड़ापति वनखंडी बालाजी मंदिर में महंत राम बालक दास महाराज के सानिध्य में पंडित लालचंद गौतम द्वारा राम यज्ञ कराया। सामूहिक सुंदरकांड राम नाम का हरिकीर्तन हुआ। भगवान राम का अभिषेक किया गया। हनुमान की झांकी सजाई गई। रंगोली दीपक उत्सव मनाया गया। वहीं आतिशबाजी की गई। इस मौके पर विक्की योगी, अजय चौधरी, राजेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश, गणेश गौतम आदि मौजूद थे।

Home / Sawai Madhopur / सदियों के इंतजार के बाद आई शुभ धड़ी, जंगमगाए दीप, मनाई खुशियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो