scriptभाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली | BJP workers removed bike rally | Patrika News
सवाई माधोपुर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

सवाई माधोपुरMar 03, 2019 / 02:50 pm

rakesh verma

 हम्मीर ब्रिज से गुजरती रैली।

सवाईमाधोपुर के हम्मीर ब्रिज से गुजरती रैली।

सवाईमाधोपुर. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को इंदिरा मैदान से बाइक रैली निकाली गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने बताया कि रैली इंदिरा मैदान से शुरू होकर मुख्य बाजार, टोंक बस स्टैण्ड, बरवाड़ा बस स्टैण्ड, रणथंभौर सर्किल मंडी रोड होते हुए शहर की दंड वीर बालाजी पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 2019 में नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, संगठन महामंत्री भरत लाल मथुरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भाया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता वर्मा, संतोष मथुरिया गिरीश शर्मा ओम सुवालका मंडल महामंत्री अनिल शर्मा शहर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल महामंत्री हरिप्रसाद गुप्ता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश भारद्वाज मुरली गौतम ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक राज मीणा जय सिंह यादव आदि मौजूद थे।
कार्यकर्ताओं ने सांसद के प्रति जताई नाराजगी
चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में स्थित चौथ माता ट्रस्ट धर्मशाला में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंडल स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टोंक सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, खंडार पूर्व विधायक जितेंद्र गोठवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल व मंडल अध्यक्ष शक्तिसिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान मंडल कार्यकर्ताओं ने सांसद के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकतम समय टोंक जिले को ही दिया है तथा सवाई माधोपुर जिले व चौथ का बरवाड़ा मंडल को कम समय दिया है। इस पर सांसद ने कहा है कि आगामी समय में ऐसा नहीं होगा। हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है, जो गलतियां हुई हैं, उन्हें भूलकर पार्टी के लिए समर्पित होना है। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली।

Home / Sawai Madhopur / भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो