scriptकन्याओं को जिमाकर लिया आर्शीवाद | Bless the girls by taking them | Patrika News
सवाई माधोपुर

कन्याओं को जिमाकर लिया आर्शीवाद

कन्याओं को जिमाकर लिया आर्शीवाद

सवाई माधोपुरOct 14, 2021 / 08:15 pm

Subhash

कन्याओं को जिमाकर लिया आर्शीवाद

सवाईमाधोपुर.शेरपुर-खिलचीपुर की पहाड़ी के पास विराजमान माता खोहरा।

सवाईमाधोपुर. नवरात्र के तहत गुरुवार को जिलेभर में नवमीं धूमधाम से मनाई। इस दौरान कन्याओं को भोजन करवाकर आर्शीवाद लिया।
नवरात्री के समापन पर बालिका आदर्श विद्या मंदिर मानटाउन में नवमी पर 108 कन्याओं का पूजन किया। इससे पहले सभी कन्याओ के चरण स्पर्श किए। बाद में तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा की। सभी के चरण छूकर आर्शिवाद लिया। सभी कन्याओं को भोजन कराया। इस दौरान भारत माता की झांकी भी सजाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रचारक हेमन्त कुमार, उपाध्यक्ष विद्या भारती मन मोहन दाधीच, कानसिंह जिला मंत्री, दिनेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, गजेन्द्र पाल सहमंत्री, कौशल कंवर, प्रधानाचार्य गिरिराज शर्मा, हरेकृष्ण शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, सेवा प्रमुख राम प्रसाद मौजूद थे। इसी प्रकार जय माता दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में आईएचएस कॉलोनी बजरिया में नवरात्र स्थापना के अष्टमी को मां दुर्गा की आरती में मुख्य अतिथि इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सुमित जौलिया थे। विशिष्ट अतिथि पार्षद तूफानसिंह पंवार, पार्षद पुरुषोत्तम जौलिया मौजूद थे। इसके बाद सेवा समिति ने आगंतुक मेहमानों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इसमें टीकम संगत, सूरज संगत, निर्मल कन्हैया लाल चंडालिया, पार्षद संजय बैरवा, अशोक, महावीर, धर्मेंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी प्रकार महानवमीं पर बजरिया में स्थित दुर्गा माता मंदिर में महाआरती हुई। इसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया। इसी प्रकार राजविहार कॉलोनी में पूर्व सभापति विमला शर्मा ने नौ कन्याओं को भोजन करवाकर आर्शीवाद लिया।
नवमीं पर माता खोहरा पहुंचे दर्शनार्थी
सवाईमाधोपुर. शेरपुर-खिलचीपुर की पहाड़ी से लगभग 3 किलोमीटर दूर रणथम्भौर के पहाडिय़ों में विराजमान माता खोहरा की महिमा निराली है। यहां नवरात्रों में दूर-दूर से सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यहां की विशेषता यहां पहाड़ों में से कई वर्षों से पानी आ रहा ह। चाहे कितने भी गर्मी क्यों ना पड़े या अकाल पड़े लेकिन पानी कभी सूखता है। यहां श्रद्धालु गोठ व रसोई करते हैं और माता के भोग लगाते हैं। 9 दिन तक नवरात्रों में पुजारी एवं भक्क्त यही रहकर पूजा-अर्चना करते है। कई लोगों की यह कुलदेवी की मान्यता भी है। नवरात्रा समापन के अवसर पर गुरुवार को यहां हवन व भण्डारे का आयोजन किया। इसमें कन्याओ और श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर कमलेश सैनी, राजेश सैनी, घनश्याम माली, मुकेश, रामधन आदि मौजूद थे।

Home / Sawai Madhopur / कन्याओं को जिमाकर लिया आर्शीवाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो