5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वन्यजीव के हमले में बालक घायल

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
भर्ती घायल बालक।

जिला अस्पताल में भर्ती घायल बालक।

सवाईमाधोपुर. सूरवाल ग्राम पंचायत के खाट खुर्द गांव में मंगलवार को वन्यजीव के हमले में एक बालक घायल हो गया, जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल चौकी प्रभारी हरिमोहन जाट ने बताया कि घायल दस वर्षीय गोलू पुत्र मोहम्मद अली है। वह शाम साढ़े चार बजे जंगल में बनास के नाले के पास बकरी चरा रहा था। इस दौरान वन्यजीव ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार गांव में कई दिनों से बघेरे का मूवमेंट है। इस संबंध में ग्रामीणों ने वनाधिकारियों को भी सूचना दी है। वहीं वन विभाग के अधिकारी अभी कौन सा वन्यजीव है, इसकी पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं।


विद्यालय के सामने गंदगी का आलम बीमारी फैलने की आशंका
सवाईमाधोपुर . जिला मुख्यालय के समीप जीनापुर के राजकीय उच्च माध्यमिक आदर्श विद्यालय के सामने गंदा पानी भरा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया कि यहां पानी निकासी के माकूल प्रबंध नहीं होने के कारण खाली पड़े भूखण्डों में ही पानी जमा हो रहा है। शहर व ग्रामीण इलाकों में जहां एक ओर डेंगू व अन्य मौसमी बीमारियां फैल रही है। वहीं दूसरी ओर चिकित्सा विभाग ग्रामीण इलाकों में इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने बताया कि चिकित्सा विभाग की ओर से अब तक इस क्षेत्र में फोगिंग नहीं कराई गई है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग