scriptशहरवासियों को लुभा रहा सजावटी सामान | Decorative items entice the citizens | Patrika News
सवाई माधोपुर

शहरवासियों को लुभा रहा सजावटी सामान

गंगापुरसिटी . दीपोत्सव का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढऩे लगी है। लोग घरों के रंग-रोगन व साफ-सफाई से निवृत्त होकर अब सजावट के सामान की खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं। वहीं बाजार में सजावटी सामान की स्थाई के साथ अस्थाई दुकानें भी सजने लगी हैं।

सवाई माधोपुरOct 23, 2019 / 05:19 pm

Rajeev

शहरवासियों को लुभा रहा सजावटी सामान

शहरवासियों को लुभा रहा सजावटी सामान

गंगापुरसिटी . दीपोत्सव का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढऩे लगी है। लोग घरों के रंग-रोगन व साफ-सफाई से निवृत्त होकर अब सजावट के सामान की खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं। वहीं बाजार में सजावटी सामान की स्थाई के साथ अस्थाई दुकानें भी सजने लगी हैं।

बाजार में सजावट के लिए रंगोली, बांदरवाड़, तोरण, आम की पत्तियों के आकार की बेल, विभिन्न प्रकार की मालाएं, दीवारों पर सजाई जाने वाली रंग-बिरंगी तितलियां, पोस्टर, विभिन्न रंग एवं डिजाइंस में दीपक उपलब्ध हैं। बाजार में आकर्षक रंग व डिजाइन्स में फ्लावर पॉट उपलब्ध हैं, जिन्हें ग्राहकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। मल्टीकलर की लाइटें भी ग्राहकों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
नया बाजार के आर्टिफिशियल माला एवं फ्लॉवर पॉट के विक्रेता रामदयाल गोयल ने बताया कि बाजार में 1० रुपए से लेकर 1०० रुपए से अधिक की मालाएं एवं 9० से 5०० रुपए तक की रेट के फ्लॉवर पॉट उपलब्ध है। मालाओं में रेशम, चाइना फू ल, मोती माला, लड़ी, सांकड़ा एवं सातन तलियां फूल आदि की मांग की जा रही है। शहर में कचहरी रोड, सुभाष बाजार, देवी स्टोर, इंद्रा बाजार, खारी बाजार एवं चौपड़ बाजार आदि स्थानों पर दुकानें सज गई हैं। लोगों द्वारा सोफा कवर, कु शन कवर एवं बेड शीट आदि की खरीदी की जा रही है।
महिलाओं की खरीदारी की पसंदीदा जगह इंद्रा बाजार में भी रौनक बनी हुई है। यहां महिलाएं सौन्दर्य प्रसाधन एवं श्रृंगार के सामान आदि की खरीदी कर रही हैं। बाजारों में पेरिस ऑफ प्लास्टर एवं ंमिट्टी से बनी गणेशजी, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, नंदी, सरस्वती, लक्ष्मी आदि की भरमार है। देवी स्टोर के पास स्थित तस्वीर की दुकानों पर दीपावली पूजन के लिए गणेश-सरस्वती-लक्ष्मी की संयुक्त तस्वीरों की मांग की जा रही है।

Home / Sawai Madhopur / शहरवासियों को लुभा रहा सजावटी सामान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो