scriptईदुलफितर मनाई, घरों पर ईद की नमाज अदा | Eid-ul-Fitr celebrated, Eid prayers at homes | Patrika News
सवाई माधोपुर

ईदुलफितर मनाई, घरों पर ईद की नमाज अदा

ईदुलफितर मनाई, घरों पर ईद की नमाज अदाईदगाह व मस्जिदों में चंद अनुमत लोग ही पहुंचे

सवाई माधोपुरMay 14, 2021 / 01:47 pm

rakesh verma

ईदुलफितर मनाई, घरों पर ईद की नमाज अदा

ईदुलफितर मनाई, घरों पर ईद की नमाज अदाईदगाह व मस्जिदों में चंद अनुमत लोग ही पहुंचे

ईदुलफितर मनाई, घरों पर ईद की नमाज अदा
ईदगाह व मस्जिदों में चंद अनुमत लोग ही पहुंचे
सवाईमाधोपुर. जिले में शुक्रवार को ईदुलफितर का त्योहार मनाया गया। हालांकि इस बार कोरोना गाइड लाइन के चलते घरों ही ईद की नमाज अदा की गई। जिला मुख्यालय पर अस्पताल के पीछे स्थित ईदगाह में अनुमत चंद लोगों को ही नमाज पढऩे की अनुमति दी गई। शहर काजी निसारूल्लाह सहित चुनिंदा लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा की। हालांकि इससे पहले पुलिस एवं प्रशासन अधिकारियों ने समाज के काजी, उलेमा व मौलवियों आदि प्रबुद्धजनों को कोरोना गाइड लाइन की पालना के लिए समझाइश की थी। चौथकाबरवाड़ा में भी पांच लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा की।
मलारनाडूंगर. इस वर्ष भी ईद की नमाज घरों पर ही अदा की गई। शहर काजी अब्दुल करीम ने बताया कि सुबह 8 बजे मुस्लिम समाज के लोग अपने अपने घरों पर ईद की नमाज पढ़ कर मुल्क में अमन के लिए दुआ मांगी।इसी तरह बहतेड़, दोनायचा, पीलवा नदी, शेषा सहित पुरे उपखण्ड क्षेत्र में ईद की नमाज घरों पर ही पढ़ी गई। मुस्लिम धर्म गुरु मुफ्ती सुहैल ने मुस्लिम समाज के लोगों से कोविड 19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन की पालना करने का आह्वान किया है।

Home / Sawai Madhopur / ईदुलफितर मनाई, घरों पर ईद की नमाज अदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो