4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वन विभाग ने वाहनों से हटाया प्रतिबंध

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
वाहनों से हटाया प्रतिबंध

वन विभाग ने वाहनों से हटाया प्रतिबंध

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में दीपावली की छुट्टियों में पर्यटकों की बम्पर आवक को देखते हुए वन विभाग ने फिलहाल पर्यटन वाहनों से प्रतिबंध हटा दिया है। गौरतलब है कि गत दिनों वन अधिकारियों ने कागजातों की कमी के कारण वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया था।


...तो नहीं होगा भुगतान
वन विभाग ने वाहनों से फिलहाल प्रतिबंध तो हटा दिया है, लेकिन इसके साथ ही वाहन चालकों के लिए 15 नवम्बर तक की समय सीमा भी निर्धारित की है। यदि वाहन मालिक या चालक निर्धारित समय सीमा में भी वाहनों के कागजात पेश नहीं करते हैं तो उन्हें फिर से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। त्योहारी सीजन के दौरान लगने वाले राउण्ड के एवज में कोई भुगतान नहीं किया जाएगा।


पूर्व में भी लगाया था प्रतिबंध
कागजात की कमी व जीपीएस के बंद होने के कारण वन विभाग ने सौ से अधिक पर्यटन वाहनों पर 30 अक्टूबर तक प्रतिबंधित किया था। इसके बाद भी कागजात पेश नहीं करने पर वाहनों को फिर से प्रतिबंधित कर दिया गया।


दीवाली पर पर्यटकों की बम्पर आवक को देखते हुए फिलहाल वाहनों से प्रतिबंध हटाया गया है। 15 नवम्बर तक भी कागजात पेश नहीं करने पर भुगतान नहीं किया जाएगा।
अजीत सक्सेना, उपवन संरक्षक(पर्यटन), रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाईमाधोपुर।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग