अलवर में प्रचार करने पहुंची महिला जिलाध्यक्ष
बौंली. प्रदेश अध्यक्ष रिहाना रिहाज के निर्देशानुसार सवाईमाधोपुर कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष वंदना मीना ने अलवर पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. करण सिंह यादव का चुनावी मोर्चा संभाला। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीआर खटाना, संगीता गर्ग सेक्रेटरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अलवर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी, अध्यक्ष सेवादल मधु जैन से मुलाकात कर चुनाव प्रचार की जानकारी ली।
सवाईमाधोपुर. नंद बाबा गोसेवा समिति खैरदा गोशाला परिसर में रविवार को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दौरान सुबह 10 से 11 बजे तक हनुमान चालीसा का पाठ एवं 11 से दोपहर दो बजे तक भोजन प्रसादी होगी।
लोहड़ी पर आज होंगे कई कार्यक्रम
सवाईमाधोपुर. सिक्ख समाज के तत्वावधान में शनिवार को मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन से जुडे हरविंदर सिंह ने बताया कि इस अवसर पर शाम सात बजे से सीमेंट फैक्ट्री स्थित गुरुद्वारे में लोहड़ी का आयोजन होगा।