न्यायालय में किया पेश
इससे पहले आठों शिकारियों को सवाईमाधोपुर के एसीजीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमाण्ड पर भेज दिया गया। वनाधिकारियों ने बताया कि मामले में फिलहाल जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा।

शिकारियों के कराए बयान
वनाधिकारियों ने बताया कि बुधवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों के फिलहाल पर्चा बयान लिए जा रहे हैं। अभी तक चार आरोपियों के बयान लिए गए हैं। शेष आरोपियों के बयान शुक्रवार को लिए जाएंगे।

अन्य वारदातों में भी हो सकते हैं लिप्त
वनाधिकारी इस मामले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं। हालांकि आरोपियों ने फिलहाल पूर्व में किसी अन्य शिकार की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल नहीं की है, लेकिन शिकारियों से इस बिन्दु पर पूछताछ की जा रही है।

इनका कहना है…
मामले में शिकारियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें एक दिन के रिमाण्ड पर भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। – मुकेश सैनी, उपवन संरक्षक, रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाईमाधोपुर