scriptचांद में निहारा अपना ‘चांद’ | Looked at the moon | Patrika News
सवाई माधोपुर

चांद में निहारा अपना ‘चांद’

गंगापुरसिटी . घर में सुख-समृद्धि और सुहाग की लंबी उम्र की कामना को लेकर गुरुवार को महिलाओं ने करवाचौथ का पर्व परम्परागत रूप से मनाया। दिनभर व्रत रखकर सुहागिनों ने शाम को कथा सुनने और पूजा-अर्चना के बाद चांद निकलने पर चांद में अपने चांद को निहारा। इसके बाद अपने सुहाग के हाथों पानी पीकर व्रत खोला। खास तौर से नवविवाहिताओं में पहले व्रत को लेकर उत्साह नजर आया।

सवाई माधोपुरOct 17, 2019 / 08:32 pm

Rajeev

करवा चौथ पर्व को लेकर जहां बुधवार को जहां खरीदारों से बाजार चहकते हुए नजर आए। वहीं गुरुवार को सुबह से शाम तक ब्यूटी पार्लरों में खासी रौनक नजर आई। महिलाएं दिनभर अपना रूप निखारने में व्यस्त नजर आईं। महिलाएं कई दिन से पर्व की तैयारी में जुटी थीं।
महिलाओं ने निर्जला रहकर शाम को चौथ माता की पूजा कर और कथा सुनकर अपने सुहाग के हाथों पानी पीकर व्रत खोला। करवा चौथ पर गुरुवार को भी खूब करवा बिके। शहर में इस बार मिट्टी के करवों पर सुंदर चित्रकारी भी देखी गई। महिलाओं ने शाम को सोलह श्रृंगार कर कथा सुनी। इसके बाद पूजा-अर्चना कर चांद का दीदार कर अघ्र्य दिया। इसके बाद बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर व्रत खोला। इसके लिए शाम को घरों में पकवान भी बनाए गए।

खूब बिके उपहार

करवा चौथ पर शहर में कपड़ों की दुकान पर भीड़भाड़ नजर आई। करवा चौथ पर नए कपड़े पहनने की परंपरा होने के कारण शहर में साड़ी और सूटों की खूब बिक्री हुई। हालांकि साडिय़ों की डिमांड ज्यादा रही। पुरुष भी खरीदारी में पीछे नजर नहीं आए। पतियों ने अपनी अद्र्धांगिनी को उपहार देने के लिए बाजारों में खरीदारी की।

Home / Sawai Madhopur / चांद में निहारा अपना ‘चांद’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो