28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांवों में भी बंद रहे बाजार…

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Rakesh Verma

•

Updated: 7 Sep 2018, 3:45 PM IST

बंद रहे बाजार...

गांवों में भी बंद रहे बाजार...

शिवाड़. विभिन्न संगठनों के आह्वान पर कस्बा बंद रहा। सब्जी मंडी अध्यक्ष कालूराम सैनी, आशीष सोनी, सुनील जैन, दिनेश बोहरा ने बताया कि सभी ने प्रतिष्ठान बंद रख विरोध जताया।


खण्डार. कस्बे में भारत बंद के समर्थन में बाजार बंद रहे। सवर्ण व ओबीसी समाज के लोगों ने राज्यपाल के नाम उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार मीणा को ज्ञापन दिया।


भगवतगढ़. एससी-एसटी संशोधित एक्ट लागू करने के विरोध में गुरुवार को सवर्ण, ओबीसी व अल्पसंख्यक समाज की ओर से कस्बे के बाजार पूरी तरह से बंद रहे। गुरुवार सुबह कार्यकर्ता सदर बाजार में में एकत्रित हुए। उन्होंने रैली निकाली। दुकानदारों ने स्वैच्छिक रूप से प्रतिष्ठान बन्द रखे।


बहरावण्डा खुर्द. कस्बे में भारत बंद का पूर्ण समर्थन किया गया। इस दौरान व्यापारियों व दुकानदारों ने मुख्य बाजार सहित टोंक शिवपुरी हाइवे एवं खंडार रोड की सभी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को बंद रखा।


भाड़ौती. सर्व समाज संघर्ष समिति की ओर से कस्बे का मुख्य बाजार शांतिपूर्ण तरीके से बंद रहा। दूर दराज से खरीदारी करने आए ग्रामीणों को परेशानी हुई।


बाटोदा. यहां भी बाजार दोपहर एक बजे तक पूरी तरह बंद रहा। सभी व्यापारियों ने रैली निकाली व पुलिस थाने पर पहुंच थानाधिकारी विनोद मीना को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने के बाद व्यापारियों व कस्बे के प्रमुख लोगों ने हथाई पर बैठक की। इस मौके पर व्यापार मंडल बाटोदा की कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें सर्व सम्मति से जगदीश गुप्ता को अध्यक्ष व श्याम लाल सैनी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया।


चौथ का बरवाड़ा. भारत बंद के आह्वान पर कस्बा पूरी तरह बंद रहा। सवर्ण समाज के लोगों ने रेलवे स्टेशन गांधी सर्किल पर एकत्र होकर रैली की शुरुवात की। यहां लोगों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में लोग डटे रहे। इसके बाद कार्यवाहक एसडीएम नाथूलाल मीना को ज्ञापन सौंपा।


मित्रपुरा. कस्बा दिन भर बंद रहा। इस दौरान रैली निकाली गई। शाम 4 बजे बाजार खुला। दिनभर मुख्य बाजार सहित मित्रपुरा में सन्नाटा छाया रहा।


मलारना डूंगर. विभिन्न संगठनो के आह्वान पर गुरुवार को उपखण्ड मुख्यालय पर सवर्ण समाज के साथ ओबीसी से जुड़े लोगों ने भी अपने प्रतिष्ठान बन्द रखे। सुबह व्यापारी मुख्य बाजार में जमा हुए। इसके बाद रैली के रूप में उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देने के लिए रवाना हुए। रैली को देख समर्थन में दुकानों के शटर डाउन होते गए। इसके बाद एसडीएम कार्यालय पहुंच कर उपजिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।कुछ लोगों ने नहीं की दुकानें बन्द : बस स्टैण्ड पर सब्जी विक्रेताओं ने समर्थन में फलों की टोकरियों पर कपड़ा डाल दिया, लेकिन दुकानें बन्द नहीं की। इस दौरान कुछ मिठाई की दुकानें भी खुली रही।


खिरनी. कस्बे में सवर्ण वर्ग के व्यापार मंडल के सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। सभी व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। बाद में गिरदावर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विष्णु कुमार गर्ग, गोविंद गर्ग, पिंटू सोनी, रामजीलाल मंगल, बद्रीलाल गौतम सहित कई मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग