scriptदशहरा मैदान का होगा कायाकल्प, विधायक ने की दशहरा मैदान के लिए 5 लाख की घोषणा | MLA announced 5 lakh for Dussehra ground | Patrika News
सवाई माधोपुर

दशहरा मैदान का होगा कायाकल्प, विधायक ने की दशहरा मैदान के लिए 5 लाख की घोषणा

दशहरा मैदान का होगा कायाकल्प, विधायक ने की दशहरा मैदान के लिए 5 लाख की घोषणा

सवाई माधोपुरOct 14, 2019 / 08:22 pm

Vijay Kumar Joliya

दशहरा मैदान का होगा कायाकल्प, विधायक ने की दशहरा मैदान के लिए 5 लाख की घोषणा

MLA Sawai madhopur

सवाईमाधोपुर. शहर स्थित दशहरा मैदान की जल्द ही कायापलट होगी। आगामी समय में नए स्वरूप में नजर आएगा। इसके लिए स्थानीय विधायक दानिश अबरार के कोष से दशहरा मैदान में विकास कार्यों के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की गई है। इस राशि से दशहरा मैदान में पक्का निर्माण, फुलवारी व फुटपाथ सहित कई कार्य करवाए जाएंगे।

विधायक ने सुनी समस्याएं : विधायक दानिश अबरार ने रविवार को अपने निज आवास पर आमजन की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। भारजा नदी से आए ग्रामीणों ने भारजा को ग्राम पंचायत का दर्जा दिलवाने की मांग की। ज्ञापन देने आए बलराम मीणा, सुवालाल मीणा, किशनलाल आदि ने बताया कि भारजा के आस-पास कांच की झौंपड़ी, टेक की झोंपड़ी, बड़ा झौपड़ा, भारजा व पुराना भारजा आदि गांव जुड़े है।

इनकी आबादी वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार करीब 2490 है। उन्होंने बताया कि अभी वर्तमान में उक्त गांव गंभीरा पंचायत जुड़े है। गांव व ढाणियों से काफी दूर होने से उन्हें छोटे-मोटे कार्यों के लिए गंभीरा आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने विधायक से भारजा नदी को ग्राम पंचायत का दर्जा दिलवाने की मांग की।

अंकित मूल्य से अधिक नहीं वसूले राशि
सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय पर चल रही शराब की अवैध दुकानें व सेल्समेनों की ओर से उपभोक्ता से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूली पर स्थानीय विधायक दानिश अबरार ने नाराजगी जताई है। इस संबंध में रविवार को कुछ लोगों ने विधायक से मिलकर जिला मुख्यालय पर चल रहे अवैध शराब के ठेके व ठेके पर कार्यरत सेल्समैनों द्वारा अंकित मूल्य से अधिक राशि वसूलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय सहित कई गांवों में शराब दुकान के अनुज्ञापत्र धारक कई जगह पर अवैध शाखाएं खोलकर शराब बेच रहे हैं।

इतना ही नहीं संबंधित ठेकेदारों की शह पर सेल्समेन शराब की एवज में मनमानी राशि वसूल रहे है। इस पर विधायक अबरार ने नाराजगी जताते हुए आबकारी अधिकारी को 24 घंटे में शराब की अवैध ब्रांचों को बंद कर अंकित मूल्य से अधिक राशि वसूली को बंद करने निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शराब की दुकानों पर अंकित मूल्य से अधिक राशि वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Home / Sawai Madhopur / दशहरा मैदान का होगा कायाकल्प, विधायक ने की दशहरा मैदान के लिए 5 लाख की घोषणा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो