scriptनाचते गाते रवाना हुए पदयात्री | naachate gaate ravaana hue padayaatree | Patrika News
सवाई माधोपुर

नाचते गाते रवाना हुए पदयात्री

www.patrika.com/rajasthan-news

सवाई माधोपुरSep 06, 2018 / 12:52 pm

rakesh verma

रथ के साथ रवाना होते यात्री।

खिरनी कस्बे के चामुंडा मंदिर में रथ के साथ रवाना होते यात्री।

खिरनी. कस्बे के चामुंडा माता मंदिर परिसर से बुधवार सुबह कल्याणधणी की 26वीं पदयात्रा रवाना हुई। कार्यक्रम संयोजक शंभुदयाल सोनी ने बताया कि पदयात्रा रवाना होने से पहले कस्बे में झांकी सजाकर यात्रा को कई मार्गों से रवाना कर प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद चामुंडा माता मंदिर परिसर पहुंचकर जहां ग्रामीणों द्वारा डेढ़ माह तक चल रहे भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। इसके बाद सरपंच कमला मीणा ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रामजीलाल प्रजापति, लोकेश महावर, पिंटू सोनी, कृष्ण कुमार वैष्णव सहित कई मौजूद रहे।

मलारना डूंगर. कस्बे से डिग्गी स्थित श्री कल्याणजी महाराज के लिए बुधवार सुबह पदयात्रा रवाना हुई। अग्रवाल धर्मशाला पर ध्वज पूजन कर डिग्गी के लिए 29वीं पदयात्रा के रथ को रवाना किया गया। इससे पूर्व मंगलवार शाम श्री कल्याणजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। कल्याण मण्डल सेवा समिति अध्यक्ष मनोज शर्मा ने आरती कराई। शोभायात्रा ब्राह्मण धर्मशाला से रवाना होकर रघुनाथ मन्दिर, बस स्टैण्ड, अस्पताल तिराहा, इंदिरा कॉलोनी होते हुए कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर अग्रवाल धर्मशाला पहुंची।

बाटोदा. कई स्थानों से बुधवार को डिग्गी कल्याण की पदयात्रा रवाना हुई। इससे पहले बरनाला के सीताराम मंदिर पर लोग एकत्रित हुए। वहीं बाटोदा में शिवालय पर एकत्रित होकर ध्वज का पूजन किया गया। यहां सरपंच मोनिका मीना, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्याम लाल सैनी, विकास अधिकारी घनश्याम मीना, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत द्वारा ध्वज का पूजन करवाया गया। वहीं बरनाला में पूर्व सरपंच हंसराज मीना, राधेश्याम गर्ग, ओमप्रकाश सामरिया सहित कई मौजूद थे।

पैदल यात्रा 10 से
खण्डार. कस्बे से लोक देवता देवनारायण की चौथी पैदल यात्रा 10 सितम्बर सुबह 8 बजे से बस्सी मोहल्ला स्थित देवनारायण के मंदिर से जाएगी। यात्रा की शुरुआत पशु चिकित्सक बालाराम गुर्जर करेंगे। यह जानकारी देवनारायण सेवा समिति संयोजक गिर्राज गुर्जर ने दी।

हरिओम जिलाध्यक्ष मनोनीत
सवाईमाधोपुर. एआईएसएफ का जिला सम्मेलन बुधवार को बजरिया स्थित बग्गा हाउस पर हुआ। प्रभारी अनिल गुणसारिया ने बताया कि इसमें संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष हरिओमसिंह , उपाध्यक्ष संजय खान व राजेश मीणा ,सचिव विवेक सैनी, सह सचिव शिवराज गुर्जर व दुलीचन्द चौधरी, व कोषाध्यक्ष शुभम जैन को मनोनीत किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो