जानकारी के अनुसार खेत पर काम करते समय वजीरपुर निवासी वंदना कुमारी (12) पुत्री अशोक कुमार एवं काजल देवी पत्नी संजय कुमार गौड़ को सर्प ने डस लिया। थोड़ी देर बाद ही दोनों की हालत खराब होने के साथ मुंह और नाक से झाग आने लगे। ग्रामीणों की सहायता से दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वजीरपुर पर डॉ. आर.के. मीणा ने बालिका वंदना को मृत घोषित कर दिया।
पहले गोटिया के पास, फिर अस्पताल
बालिका के पिता अशोक कुमार गौड़ ने बताया सुबह ननद-भाभी बाजरे खेत में काम कर रही थीं। दोनों को जहरीले सर्प ने डस लिया। दोनों को छान जीवली में गोटिया के पास लेकर गए। यहां गोटिया ने भभूत और बंद लगाकर उन्हें घर भेज दिया। कुछ देर बाद लडक़ी के मुंह और नाक से झाग आने लगे। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।