scriptएक होकर संघर्ष करने की जरूरत – प्रसाद | Need to struggle together - Prasad | Patrika News
सवाई माधोपुर

एक होकर संघर्ष करने की जरूरत – प्रसाद

गंगापुरसिटी . ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की रनिंग कान्फ्रेंस सोमवार को उत्सव सामुदायिक भवन में हुई। कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संगठन के महासचिव एम.एन. प्रसाद ने कहा कि रेलवे का निजीकरण बंद होना चाहिए। सक्षम रेल कर्मचारियों के हाथों में ही रेल का सुरक्षित संचालन संभव है। इसमें भारतीय रेल के लोको पायलट की अहम भूमिका है, जिसे और मजबूत करने की जरूरत है।

सवाई माधोपुरOct 14, 2019 / 08:30 pm

Rajeev

एक होकर संघर्ष करने की जरूरत - प्रसाद

एक होकर संघर्ष करने की जरूरत – प्रसाद

गंगापुरसिटी . ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की रनिंग कान्फ्रेंस सोमवार को उत्सव सामुदायिक भवन में हुई।
कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संगठन के महासचिव एम.एन. प्रसाद ने कहा कि रेलवे का निजीकरण बंद होना चाहिए। सक्षम रेल कर्मचारियों के हाथों में ही रेल का सुरक्षित संचालन संभव है। इसमें भारतीय रेल के लोको पायलट की अहम भूमिका है, जिसे और मजबूत करने की जरूरत है।
उनहोंने कहा कि आज श्रम कानून में परिवर्तन कर कर्मचारी वर्ग को कमजोर किया जा रहा है। ऐसे कठिन समय में सभी संगठनों को एक होकर संघर्ष करने की जरूरत है। रनिंग स्टाफ लाखों यात्रियों को प्रतिदिन सुरक्षित यात्रा कराता है। वहीं लाखों टन माल का परिवहन करता है। इसके बाद भी सरकार की ओर से उनकी न्यायसंगत मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि यही हाल रहा तो अगली केन्द्रीय कार्यकारिणी मीटिंग में संगठन द्वारा सरकार की नीतियों के विरोध में कठोर निर्णय लिया जाएगा। कान्फ्रेंस को संयुक्त केन्द्रीय महासचिव एम.पी. देव, केन्द्रीय संगठन सचिव श्याम नायर, गौरव सेन एवं काउंसिल गार्ड काउंसिल के राकेश सिन्हा ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर कर्मचारियों ने रैली निकालकर नारेबाजी के साथ अपनी मांगों के लिए विरोध जताया। अध्यक्षता दयाल सिंह ने की। मंच संचालन धीरज दीक्षित और गिर्राज शर्मा ने किया। इस अवसर पर शाखा सचिव पपेन्द्र शर्मा, शाखा अध्यक्ष हेम पाल सिंह, के.पी. सिंह, राजेंद्र जांगिड़, सुरेंद्र कुमार, साहब सिंह, योगेश गुप्ता, संजय गोयल, मंडल अध्यक्ष मीर हसन अंसारी एवं जोनल अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह रहीं मांग


– माइलेज रेट आरएसी 1980 फार्मूले के अनुसार दिया जाए।
– लीव ऐरियर का भुगतान जनवरी 2016 से शीघ्र किया जाए।
– न्यू पेंशन स्कीम को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए।
– रेलवे में निजीकरण बंद किया जाए।
– ओवर आवर्स ड्यूटी बंद की जाए।

Home / Sawai Madhopur / एक होकर संघर्ष करने की जरूरत – प्रसाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो