scriptपारायण महायज्ञ 23 से, तैयारियां शुरू | Parayana Mahayagna starts from 23, preparations begin | Patrika News
सवाई माधोपुर

पारायण महायज्ञ 23 से, तैयारियां शुरू

गंगापुरसिटी . आर्य समाज भगवती नगर के तत्वावधान में 23 से 29 सितम्बर तक ईदगाह मिर्जापुर स्थित सोनी मैरिज हॉल में होने वाले सामवेद पारायण महायज्ञ की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं।

सवाई माधोपुरSep 15, 2019 / 09:30 pm

Rajeev

पारायण महायज्ञ 23 से, तैयारियां शुरू

पारायण महायज्ञ 23 से, तैयारियां शुरू

गंगापुरसिटी . आर्य समाज भगवती नगर के तत्वावधान में 23 से 29 सितम्बर तक ईदगाह मिर्जापुर स्थित सोनी मैरिज हॉल में होने वाले सामवेद पारायण महायज्ञ की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं।


प्रवक्ता आशुतोष आर्य ने बताया कि रविवार को मित्तल आदर्श स्कूल में साप्ताहिक सत्संग के बाद तैयारियों की समीक्षा कर व्यवस्थाओं में बदलाव के साथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही कार्यक्रम से पूर्व 22 सितंबर को निकलने वाली शोभायात्रा का मार्ग भी तय किया गया।
शोभायात्रा सोनी मैरिज हॉल से दयाल नगर, जयपुर रोड, ईदगाह, गणेश नगर एवं कांति नगर होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। संयोजक शिंभूदयाल आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में वैदिक प्रवक्ता आचार्य संजीवरूप बदायूं उत्तरप्रदेश आएंगे, जो धर्म के सही स्वरूप और मनुष्य के सत्य कर्म वेद प्रवचन से लोगों को लाभान्वित करेंगे। साथ ही भजनोपदेशक मुकेश आर्य बरेली उत्तरप्रदेश भजनों की प्रस्तुति देंगे।
आर्य समाज के संरक्षक पंडित मदन मोहन आर्य ने बताया कि प्रथम पारी में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक यज्ञ, भजन, प्रवचन एवं द्वितीय पारी में दोपहर 1.30 से शाम 5 बजे तक भजनोपदेश एवं वेदकथा होगी। साथ ही प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 6.30 बजे तक योग व प्राणायाम के कार्यक्रम होंगे। बैठक में जगमोहन आर्य, भीम कुमार सैनी, रामप्यारी डांस, रामदयाल डांस, ओमप्रकाश जी, सद्भाव आर्य, राजेश आर्य, मोहित आर्य, कुंजबिहारी शर्मा, सूरजमल गर्ग, रमेश, अभिषेक बंसल, शिवरतन गुट्टा, हनुमान आर्य, गिरीश आर्य आदि मौजूद रहे।

Home / Sawai Madhopur / पारायण महायज्ञ 23 से, तैयारियां शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो