scriptशान से लहराया तिरंगा | Proudly waved tricolor | Patrika News
सवाई माधोपुर

शान से लहराया तिरंगा

गंगापुरसिटी . क्षेत्र में रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर सरकारी कार्यालयों सहित निजी संस्थानों व प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण किया गया। मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर नवरत्न कोली ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। छात्र-छात्राओं की ओर से व्यायाम प्रदर्शन किया गया। प्रधानाचार्य देवीलाल मीना ने अतिथियों का स्वागत किया।

सवाई माधोपुरJan 27, 2020 / 08:40 pm

Rajeev

मुख्य अतिथि कोली ने सम्बोधन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर को याद किया। उन्होंने कहा कि संविधान की वजह से ही हमारा देश प्रगति पर अग्रसर है। अध्यक्षता कर रहे विधायक रामकेश मीना ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही कहा कि सेना की बदौलत हम चैन की नींद सो रहे हैं।
उन्होंने स्वच्छता में सभी से भागीदारी निभाने की अपील भी की। नगरपरिषद सभापति संगीता बोहरा ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर 39 जनों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न संदेश देने वाली झांकिया भी प्रदर्शित की गई।
इनमें ओजोन परत बचाने, विविधता में एकता, निरोगी राजस्थान, आंगनबाड़ी केन्द्रों की सुविधाएं, खेला इंडिया व जल संरक्षण से सम्बन्धित झांकियां शामिल थी। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवभगवान गोदारा, पुलिस उपाधीक्षक किशोरीलाल, तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन, विकास अधिकारी विक्रम सिंह गुर्जर, नगर परिषद आयुक्त दीपक चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। चेतन इंटीग्रेटेड मूक बधिक विद्यालय की छात्रा ने ‘चूनरी जयपुर से मंगवाई…’ गीत पर एकल नृत्य प्रस्तुत किया। एसएफएस की ओर से सामूहिक नृत्य ‘मिट्टी में मिल जाए…’ , राउमावि के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित पैराडी पर सामूहिक नृत्य पेश किया। केन्द्रीय विद्यालय की ओर से ‘तू सत्यमेव जयते…’ और जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से ‘ ए वतन, ए वतन आबाद रहे…’ गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।
राबाउमावि की छात्राओं ने ‘बेटी से प्यार करो…’ पर लघु नाटिका व सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। क्रिएटिव गल्र्स कॉलेज की काजल जादौं ने ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’ गीत पेश किया। जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से हुप्स ड्रिल की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को खूब सराहना मिली। इस दौरान लोगों ने प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार भी प्रदान किए। इस दौरान मुनेश कुमार माली ने अपने हाथ से डिजाइन किए गए विमान से गणतंत्र दिवस समारोह में पुष्प वर्षा की।

Home / Sawai Madhopur / शान से लहराया तिरंगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो