scriptपेयजल आपूर्ति बाधित, आक्रोशित लोगों ने जलदाय कार्यालय में किया हंगामा | Water crisis. people are gatherd to xn office | Patrika News
सवाई माधोपुर

पेयजल आपूर्ति बाधित, आक्रोशित लोगों ने जलदाय कार्यालय में किया हंगामा

– अधिकारियों की समझाइश पर माने लोग

सवाई माधोपुरOct 24, 2020 / 11:24 am

Arun verma

पेयजल आपूर्ति बाधित, आक्रोशित लोगों ने जलदाय कार्यालय में किया हंगामा

खंडार जलदाय विभाग कार्यालय पर धरने पर बैठे लोग।

खण्डार. उपखण्ड मुख्यालय की विभिन्न कॉलोनियों में गत कई दिनों से जलापूर्ति नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार सुबह जलदाय विभाग कनिष्ठ अभियंता कार्यालय पर 4 घंटे तक हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों की समझाइश की। इसके बाद मामला
शांत हुआ।
कस्बा निवासी मधु मंगल, कमलेश साहू, मधुसूदन तिवाड़ी व महेन्द्र शर्मा आदि ने बताया कि उपखण्ड मुख्यालय के तेली पाड़ा, विजय चौक, खटी मौहल्ला, शुक्ला कॉलोनी, कोली मौहल्ला व बैरवा बस्ती में विगत एक माह नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। कई बार विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिस कारण से पेयजल की समस्या बनी हुई है।
कनिष्ठ सहायक दीवार कूद कर भागा
नलों की समस्या को लेकर लोग जलदाय विभाग कार्यालय पर पहुंचे तो डर के मारे वहां कार्यरत कनिष्ठ सहायक विष्णु शंकर कार्यालय के पीछे की दीवार कूद कर भाग गया। इधर, लोगों ने आरोप लगाया कि कार्मिक शिकायत करने पर अभद्रता करते हैं। वहीं करीब चार घंटे तक प्रदर्शन किया।
जिम्मेदार नहीं पहुंचे प्रदर्शन स्थल पर

कनिष्ठ अभियंता कार्यालय पर हंगामा कर प्रदर्शन करने वालों ने उपखण्ड अधिकारी व तहसीलदार को हंगामे की सूचना दे दी थी। लेकिन इसके बाद भी चार घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद भी मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
इसके बाद जिला मुख्यालय से जलदाय विभाग सहायक अभियंता विकास कुमार मीणा मौके पर पहुंचे। वहीं अन्य स्थानीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं प्रदर्शन कर रहे लोगों को जलापूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
इनका कहना है…
उपखण्ड पर स्टाफ की कमी है। इसके चलते कई बार समस्याओं का त्वरित निस्तारण नहीं हो पाता। जल्द ही समस्या वाले मोहल्लों में पेयजल लाइन की ठीक करा जलापूर्ति की जाएगी।
विकास कुमार मीणा, सहायक अभियंता, पीएचडी, खंडार


– लोगों के विरोध प्रदर्शन के बारे में सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया था।
सुनील कुमार झिगोंनिया, उपखण्ड अधिकारी, खंडार

Home / Sawai Madhopur / पेयजल आपूर्ति बाधित, आक्रोशित लोगों ने जलदाय कार्यालय में किया हंगामा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो