scriptमहिलाओं ने मनाया फागोत्सव | Women celebrate fagotsav | Patrika News
सवाई माधोपुर

महिलाओं ने मनाया फागोत्सव

महिलाओं ने मनाया फागोत्सव

सवाई माधोपुरMar 17, 2019 / 02:21 pm

Abhishek ojha

केशवराय मंदिर में उपस्थित महिला श्रद्धालु।

भगवतगढ़ में शनिवार को फागोत्सव के अवसर पर केशवराय मंदिर में उपस्थित महिला श्रद्धालु।

भगवतगढ़. कस्बे के आराध्य देव भगवान केशवराय महाराज मंदिर में शनिवार को महिला श्रद्धालुओं द्वारा फागोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भगवान केशवराय महाराज मंदिर के प्रांगण में रंग-गुलाल उड़ाते हुए होली के गीत गाए। कई महिला श्रद्धालुओं ने फाग गीतों पर जमकर नृत्य किया। महिलाओं के गीतों एवं भजनों से माहौल धर्ममय हो गया। फागोत्सव के बाद महिला श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

अग्रवाल महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव
बौंली. बौंली में होली नजदीक आते ही फागोत्सव की धूम मचने लगी है। शनिवार को गोपीनाथ मंदिर धर्मशाला में अग्रवाल महिला मंडल के तत्वावधान में फागोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लायंस क्लब अध्यक्ष मंजू गोयल थी। कार्यक्रम में महिलाओं ने होली के गीतों का आंनद लिया। महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू सिंहल व पूरी कार्यकारिणी ने फूलों से होली खेली। इस अवसर पर ममता गर्ग, सुनीता गर्ग, नीतू मंगल, ज्योति गर्ग, अंजू मंगल, रेणू मित्तल, पुष्पा गोयल, सुमित्रा गोयल व ममता गोयल सहित कई मौजूद रही। संचालन पुष्पा गोयल ने किया।

होली मिलन समारोह आज
सवाईमाधोपुर. योग सेवा दल समिति के तत्वावधान में रविवार को अखिल भारतीय योग विद्या प्रचार संघ परमहंस योगाश्रम में शाम चार बजे होली मिलन समारोह मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष रविशंकर सैनी ने कहा कि कार्यक्रम में महिलाओं की भजन मंडली होली के गीतों की प्रस्तुति देगी।

Home / Sawai Madhopur / महिलाओं ने मनाया फागोत्सव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो