scriptमहिलाएं आज खनकाएंगी डांडिया | Women will draw dandiya today | Patrika News
सवाई माधोपुर

महिलाएं आज खनकाएंगी डांडिया

गंगापुरसिटी . नगरपरिषद की ओर से दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में होने वाले डांडिया रास महोत्सव में शहर की महिलाएं शुक्रवार को डांडिया खनकाएंगी। इसको लेकर महिलाओं ने खासी तैयारी की है। नगरपरिषद की ओर से यह आयोजन खास महिलाओं के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 5 बजे से विजय पैलेस में होगा।

सवाई माधोपुरOct 10, 2019 / 07:17 pm

Rajeev

महिलाएं आज खनकाएंगी डांडिया

महिलाएं आज खनकाएंगी डांडिया

गंगापुरसिटी . नगरपरिषद की ओर से दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में होने वाले डांडिया रास महोत्सव में शहर की महिलाएं शुक्रवार को डांडिया खनकाएंगी। इसको लेकर महिलाओं ने खासी तैयारी की है। नगरपरिषद की ओर से यह आयोजन खास महिलाओं के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 5 बजे से विजय पैलेस में होगा।

नगरपरिषद सभापति संगीता बोहरा ने बताया कि नगरपरिषद की ओर से सामाजिक एवं मनोरंजनात्मक कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस बार यह नवाचार किया जा रहा है। बोहरा ने कहा कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच देने के लिहाज से यह आयोजन महिलाओं के लिए रखा गया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं की झिझक दूर होती है और वह अपनी प्रतिभा ऐसे मंचों पर दिखा सकती हैं। ऐसे में नगरपरिषद ने महिलाओं को मंच देने के लिए यह कार्यक्रम रखा है। सभापति ने शहर के डांडिया ग्रुप्स से इस कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है। गुरुवार को महिलाओं ने डांडिया एवं गरबा का अभ्यास किया। गुरुवार को नगरपरिषद की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सभापति ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Home / Sawai Madhopur / महिलाएं आज खनकाएंगी डांडिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो