scriptराजनीतिक रैली में रॉबोट गिरफ्तार | a robot arrested by Russian police | Patrika News
Uncategorized

राजनीतिक रैली में रॉबोट गिरफ्तार

रूस में एक राजनीतिक रैल के दौरान लोगों के विचार और रिएक्शन रिकॉर्ड करने वाले रॉबोट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Sep 20, 2016 / 11:57 am

Deepika Sharma

robot arrested

robot arrested

रूस की राजधानी मास्को में एक राजनीतिक रैली में हिस्सा लेने वाले एक प्रदर्शनकारी को गिरफ्तार किया है। लेकिन यह प्रदर्शनकारी कोई इंसान नहीं बल्कि एकरॉबोट है। इस रॉबोट का नाम ‘प्रोमोबोट’ है जिसे इसी नाम की एक रूसी कंपनी ने बनाया है। यह रॉबोट इस राजनीतिक रैली के दौरान रूसी संसद के उम्मीदवार वालेरी कालाचेव का प्रचार करते हुए लोगों के बीच में था। प्रोमोबोट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

रिकॉर्ड कर रहा था लोगों के विचार

इस प्रचार रैली में हिस्सा लेकर प्रोमोबोट लोगों के विचार और उनकी प्रतिक्रियाओं को रिकॉर्ड कर रहा था। रॉबोट द्वारा रिकॉर्ड किए जा रहे इन रिएक्शनों का वालेरी कालाचेव की टीम बाद में विश्लेषण करने वाली थी। 

इस रॉबोट को बनाने वाली कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाके से रॉबोट को हटाने के लिए कहा था। एक चश्मदीद के अनुसार पुलिस ने उसे हथकड़ी भी पहनाई है और रॉबोट बिना किसी आनाकानी के पुलिस के साथ चल दिया। 

Image result for robot arrested


क्या है यह पब्लिसिटी स्टंट?

कंपनी का दावा है कि हालांकि रॉबोट जो कर रहा था वह पूरी तरह गैरकानूनी नहीं है लेकिन इस काम के लिए उसे आधिकारिक अनुमति नहीं दी गई थी। जबकि कुछ जानकार इसे पब्लिसिटी स्टंट भी मान रहे हैं क्योंकि प्रोमोबोट के पास पहले से ही यह ट्रैक रिकॉर्ड मौजूद थे जिसके लिए वह भीड़ के बीच में घूम रहा था।

अपनी ही लैब से भागने की कोशिश 

बता दें कि यह रॉबोट मॉडल, इसी साल दो बार इसे बनाने वाली कंपनी के यहां से भी भागने की कोशिश कर चुका है। इसे बनाने वाला इंजीनियर गलती से उस लैब का दरवाजा बंद करना भूल गया था जहां इसे तैयार किया जा रहा था। 

Home / Uncategorized / राजनीतिक रैली में रॉबोट गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो