विज्ञान और टेक्नोलॉजी

अंतरिक्ष की सैर कर एलेक्सी लियोनोव ने रच डाला था इतिहास, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

एलेक्सी लियोनोव अस्पताल में एक लंबी बीमारी के चलते भर्ती थे
बीते दिन सोवियत अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव का निधन हो गया

Oct 12, 2019 / 10:50 am

Priya Singh

नई दिल्ली। 85 वर्ष की आयु में सोवियत अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव का निधन हो गया। उन्होंने बीते दिन आखिरी सांस ली। साल 1965 में अंतरिक्ष में चहलकदमी करने वाले वह सबसे पहले व्यक्ति थे। वे मॉस्को के एक अस्पताल में एक लंबी बीमारी के चलते भर्ती थे। अंतरिक्ष यात्री होने के साथ-साथ लियोनोव एक लेखक और एक, कलाकार भी थे। उन्होंने ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा के दौरान यान से बाहर निकलकर 16 फ़ीट लंबे केबल की मदद से अंतरिक्ष में करीब 12 मिनट तक चहलकदमी की थी। ये चहलकदमी अपने आप में एक रिकॉर्ड था।

वो शख्सियत जिन्हें देख महिलाओं की वैज्ञानिक बनने की इच्छा चढ़ी परवान, जानें कमल रणदिवे के बारे में

बता दें कि लियोनोव के चहलकदमी करने के दौरान उनका स्पेससूट बुरी तरह से ख़राब हो चुका था। बता दें कि 12 मिनट की उस चहलकदमी के बाद लियोनोव को अंतरिक्ष यान में वापस जाने में बहुत दिक्कत हुई, लेकिन साहसी लियोनोव ने कैसे भी कर के अपनी जान और रूस की आन बचाई। अंतरिक्ष यात्रा से लौटने के बाद उन्होंने रूस की वायुसेना में भी सेवाएं दीं।

चांद के मामले में शनि ने बृहस्पति को छोड़ा पीछे, वैज्ञानिकों ने सुलझाई ये अनसुलझी गुत्थी

 

vba.jpg

उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान ‘हीरो ऑफ द सोवियत यूनियन’ से दो बार सम्मानित भी किया गया था। ऐसा नहीं है कि लियोनोव यहीं रुके अमरीका और रूस के बीच की अनबन ख़त्म होने के बाद अमरीका-सोवियत रूस ने पहली बार संयुक्त रूप से एक मिशन पर काम किया। लियोनोव उस मिशन के कमांडर नियुक्त किए गए। उनके दुनिया से अलविदा कह जाने पर कई लोगों की प्रतिक्रिया आई है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि ‘लियोनोव का साहस प्रेरणा देता है।’

साल 1972 के बाद से क्यों चांद पर नहीं गया कोई भी इंसान, उठ गया इस राज से पर्दा

Home / Science & Technology / अंतरिक्ष की सैर कर एलेक्सी लियोनोव ने रच डाला था इतिहास, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.