scriptआप इस तरह ले सकते हैं हर चीज का बैकअप | Apps-gadgets helps you to keep digital backup in these ways | Patrika News
विज्ञान और टेक्नोलॉजी

आप इस तरह ले सकते हैं हर चीज का बैकअप

ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि किस तरह हर चीज का डिजिटल बैकअप लेकर लाइफ का डॉक्यूमेंट तैयार किया जाए।

Oct 08, 2017 / 11:06 pm

जमील खान

Digital backup

Digital Backup

डिजिटल वल्र्ड में सब कुछ बहुत तेजी से घटित हो रहा है। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि एप्स और गैजेट्स की मदद से किस तरह हर चीज का डिजिटल बैकअप लेकर लाइफ का डॉक्यूमेंट तैयार किया जाए।
गैजेट्स…

Narrative Clip
जब आप इवेंट की फोटोज लेना शुरू करते हैं तो पूरी तरह से इवेंट का मजा नहीं ले पाते और फोटोग्राफी में ही व्यस्त होकर रह जाते हैं। ऐसे में नरेटिव क्लिप मददगार साबित हो सकता है। यह ऑटोमेटिक कैमरा है, जिसमें 5 मेगापिक्सल की 4,000 पिक्चर स्टोर की जा सकती हैं।
HTC RE
अगर आप ऐसा वियरेबल कैमरा चाहते हैं, जो वजन में हल्का हो और बेरोकटोक फोटो ले सके तो एचटीसी आरई को इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बिना किसी परेशानी के चीजों को कैप्चर करता है। इसके वाइड एंगल लेंस और स्मार्टफोन कंट्रोल के कारण यह हर किसी को पसंद आता है। यह वाटरप्रूफ है। यह 1080 पी के हाई क्वालिटी वीडियो और फोटो कैप्चर कर सकता है।
Portronics ElectroPen
इलेक्ट्रोपेन किसी भी रेग्युलर नोटपैड को डिजिटल पैड में बदल देता है। इसके दो पाट्र्स होते हैं- रिसीवर और एक डिजिटल पैन। आपको रिसीवर को किताब या नोटपैड के साथ क्लिप करना है और जो भी लिखेंगे, वह सब डिजिटाइज हो जाएगा। यह 100 ए 4 पेज स्टोर कर सकता है।
Portronics Scanners
जीवन में कई ऐसे मौके आते हैं, जब कुछ न कुछ सेव करने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में पोर्टेबल स्कैनर मददगार साबित हो सकता है। पोट्रोनिक्स दो वर्जन्स ऑफर करता है। इनमें बिल्ट इन बैटरीज हैं। ये माइक्रो एसडी कार्ड में रिकॉर्ड करते हैं। स्कैनी 6 किताबों के लिए अच्छा है। यह फ्लैट सरफेस पर काम करता है। दीवार पर लगे पोस्टर को स्कैन कर सकता है।
Boogie Board RIP
कई बार ऐसा होता है कि लाखों रुपए की कीमत का कोई अच्छा विचार आता है और कुछ समय बाद आपका दिमाग उसे भूल जाता है। ऐसे में आप सारे आइडियाज इस खास डिवाइस पर उकेर कर सकते हैं। यहां कुछ भी लिख सकते हैं या डिजाइन बना सकते हैं। हर पेज को इंटरनल मेमोरी में सेव किया जा सकता है।
एप्स…
Evernote Food
आपने जो भोजन किया है, उससे जुड़ी जानकारी याद रखने में यह एप मदद करता है। आपने जहां भोजन किया है, यह एप वहां की लोकेशन और फोटोज सहेजता है। अगर रेसिपी की जानकारी उपलब्ध होती है, तो उसे भी बताता है। आप इसमें किसी खास आइटम को बनाने की चरणबद्ध प्रक्रिया जोड़ सकते हैं।
Day Catcher Journal
यह एक जर्नल एप है। यह आपके रोजमर्रा के जीवन के इवेंट्स को रिकॉर्ड करता है। यह आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में खास इवेंट्स से जुड़े लोगों को लिंक करने की सुविधा देता है। इससे आपको बाद में याद रखने में आसानी होती है। एप में हर घंटे के लिए खास इमोशन्स सेट कर सकते हैं। नोट्स को रिमाइंडर की तरह सेट कर सकते हैं।
Picr
यह फ्री एप सेल्फी डायरी की तरह काम करता है। इसमें रोज एक फोटोग्राफ लेना पड़ता है। अगर फोटो लेना भूल जाते हैं, तो यह एप याद दिलाता है। इसमें किसी रजिस्टे्रशन की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें अनगिनत रिमाइंडर्स सेट कर सकते हैं। इसके बिल्ट इन टूल्स (ग्रिड, ओवरले) की मदद से आप अपना फेस अलाइन कर सकते हैं। लिए गए सभी फोटोग्राफ्स से टाइमलैप्स वीडियो तैयार कर सकते हैं।
Dreamboard
इस एप को खास साइकोलोजिस्ट्स के कोलाबोरेशन से तैयार किया गया है। यह आपको अपने सपनों से जुड़ी जानकारियां जैसे उसका मूड, टाइप और सपने के दौरान अनुभव की जाने वाली भावनाओं की एंट्री करने के लिए कहता है। आप यह जानकारी भी डाल सकते हैं कि सपने में क्या देखा। इसके बाद एप से सपने के पैटर्न का विश्लेषण कर सकते हैं।
Friday
यह एक फोकस्ड लाइफ लॉगिंग एप है। यह आपके स्मार्टफोन यूजेज, लोकेशन्स, कॉल्स, सोशल नेटवक्र्स, म्यूजिक और पिक्चर्स को ट्रैक करता है। किसी खास दिन की रिकॉर्डिंग देखने के लिए आप एप में ही डाटा को तुरंत एक्सेस कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप खास समय पर कोई एक्टिविटी करते हैं तो यह उस एक्टिविटी की पूरी डिटेल्स रिकॉर्ड करता है और आपके व्यवहार पर नजर रखता है। यह एप आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है।

Home / Science & Technology / आप इस तरह ले सकते हैं हर चीज का बैकअप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो