
California Rocket lab failed to send payload of seven satellites
नई दिल्ली। कोरोना (Coronavirus) संकट के बीच अमेरिका की कंपनी रॉकेट लैब (Rocket Lab) द्वारा लॉन्च किया गया सात सेटेलाइट का पेलोड (payload of seven satellites) अपने मिशन में नाकाम हो गया है। रॉकेट लैब, छोटे सेटेलाइटों को कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचाने में माहिर है लेकिन इस बार वो ऐसा करने में असफल हो गई । ये उसका 13वां मिशन(Rocket Lab’s 13th mission) था इससे पहले 12 बार वो सेटेलाइटों को रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष भेज चुकी है।
रिपोर्ट के मुताबिक रॉकेट लैब (Rocket Lab) अपने इलेक्ट्रॉन रॉकेट को शनिवार को न्यूजीलैंड स्थित प्रक्षेपण स्थल माहिया से अंतरिक्ष में भेज रही था। रॉकेट को लांच करने के बाद वे थोड़ा ऊपर उठा लेकिन कुछ देर बाद ये वहीं रूक गया। जानकारों के मुताबिक दूसरे चरण का ईधन चार मिनट तक जलने के बाद यह आगे नहीं बढ़ सका।
वहीं की तरफ से जारी किए बयाम में कहा गया कि रॉकेट(Rocket ) के ऊपर उठने, पहले चरण का ईधन जलने और पृथक्करण की प्रक्रिया तो पूरी तरह सफल रही, लेकिन रॉकेट सेटेलाइट का पेलोड भेजने में सफल नहीं हो सका।लेकिन हमारे वैज्ञानिक प्रक्षेपण असफल होने की जांच कर रही है।
बता दें रॉकेट लैब (Rocket Lab) अब तक इलेक्ट्रॉन रॉकेट के माध्यम से कंपनी अब तक 12 बार सफल प्रक्षेपण कर चुकी है। प्रक्षेपण विफल होने से पहले रॉकेट लैब ने कहा था कि वह इस साल और अगले साल तक हर महीने लांचिंग करेगा।
Published on:
5 Jul 2020, 3:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.