scriptचांद पर बिजली की तैयारी, इंसानों को भेजे बगैर रूस-चीन बनाएंगे ऑटोमैटिक परमाणु रिएक्टर | Preparation of electricity on the moon, Russia-China will make automat | Patrika News
विज्ञान और टेक्नोलॉजी

चांद पर बिजली की तैयारी, इंसानों को भेजे बगैर रूस-चीन बनाएंगे ऑटोमैटिक परमाणु रिएक्टर

बड़ी साझेदारी : सभी देशों के लिए खुला रहेगा अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन

नई दिल्लीMar 11, 2024 / 12:10 am

ANUJ SHARMA

चांद पर बिजली की तैयारी, इंसानों को भेजे बगैर रूस-चीन बनाएंगे ऑटोमैटिक परमाणु रिएक्टर

चांद पर बिजली की तैयारी, इंसानों को भेजे बगैर रूस-चीन बनाएंगे ऑटोमैटिक परमाणु रिएक्टर

मॉस्को. रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस ने चांद पर ऑटोमैकिट परमाणु रिएक्टर बनाने के लिए चीन के साथ काम करने की योजना का ऐलान किया है। खास बात यह है कि रिएक्टर चांद पर इंसानों को भेजे बगैर स्थापित किया जाएगा। यह चांद के बेस को बिजली देने में मदद करेगा। इसे दोनों देश संयुक्त रूप से संचालित करेंगे। बेस का नाम अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन (आइएलआरएस) होगा।लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक चीन का कहना है कि आइएलआरएस सभी इच्छुक देशों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के लिए खुला रहेगा। हालांकि चीनी स्पेस एजेंसी सीएनएसए के साथ बिगड़े संबंधों और रोस्कोस्मोस के साथ हालिया तनाव के कारण नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को शायद ही इस बेस पर जाने की इजाजत मिले। यूक्रेन पर हमले को लेकर अमरीका ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। इसके जवाब में रूसी स्पेस एजेंसी ने 2025 तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन छोडऩे का फैसला किया है।
2033-2035 तक

रोस्कोस्मोस के महानिदेशक यूरी बोरिसोव ने कहा, हम अपने चीनी सहयोगियों के साथ मिलकर चांद की सतह पर 2033-2035 तक बिजली यूनिट स्थापित करने की योजना पर काम कर रहे हैं। यह चुनौतीपूर्ण काम मनुष्यों की उपस्थिति के बिना ऑटोमैटिक तरीके से किया जाएगा। इससे जुड़े जरूरी टेक्नोलॉजिकल सॉल्यूशन लगभग तैयार हैं।
परमाणु रॉकेटों से भेजा जाएगा माल

बेस बनाने के लिए रोस्कोस्मोस चांद पर जरूरी माल ट्रांसपोर्ट करेगा। इसके लिए बड़े पैमाने पर परमाणु संचालित रॉकेटों के इस्तेमाल पर विचार किया जा रहा है। वैज्ञानिक का मानना है कि परमाणु रिएक्टर चांद के बेस के लिए अनुकूल होगा, क्योंकि वहां सौर पैनल के जरिए पर्याप्त ऊर्जा बनाना और उसका संग्रह करना संभव नहीं होगा।

Home / Science & Technology / चांद पर बिजली की तैयारी, इंसानों को भेजे बगैर रूस-चीन बनाएंगे ऑटोमैटिक परमाणु रिएक्टर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो