scriptक्या एक साल बाद धरती पर आएंगे एलियन, जानिए किसने किया है ये दावा | Time traveler claims in blog aliens will come to earth, will start war | Patrika News
अजब गजब

क्या एक साल बाद धरती पर आएंगे एलियन, जानिए किसने किया है ये दावा

हाल ही में टाइम ट्रेवलर नामक एक ब्लॉग (Blog) ने यह दावा (claim) किया है कि अगले साल (Year) एलियंस (Aliens) धरती (Earth) पर आएंगे और बड़ा युद्ध होगा। लेकिन इसकी अभी तक कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है।

नई दिल्लीJul 26, 2021 / 12:13 pm

Ronak Bhaira

नई दिल्ली। विज्ञान के हिसाब से एलियन सबसे विवादास्पद विषय है, जिस पर एक राय कभी नहीं बन पाई। कुछ वैज्ञानिकों के हिसाब से एलियंस होते हैं और कुछ के हिसाब से यह महज फरेब है, जिसका अभी तक कोई तथ्य सामने नहीं आया है। लेकिन एलियंस की चर्चा फिर एक बार जोरों पर है। हाल ही में एक टाइम ट्रेवलर ने अपने ब्लॉग में यह दावा किया है कि अगले साल धरती पर एलियंस आने वाले हैं और उनका इंसानों के साथ युद्ध भी होगा। बता दें कि यह टाइम ट्रेवलर खुद को साल 2491 से होने का दावा करता है, इस ब्लॉग पर यह भी दावा किया गया है कि साल 2491 में कई तरह के एलियंस इंसानों की तरह ही धरती पर रहते हैं, जिन्हें निरोन कहा जाता है।
यह भी पढ़ें

समुद्र तट के किनारे मिला एलियन जैसा दिखने वाला जीव, 2 फीट है लंबाई

बताई गई है एलियंस के शरीर की बनावट
टाइम ट्रेवलर नाम के इस ब्लॉग में एक वीडियो में यह भी बताया गया है कि, ‘एलियंस शांति से हमारी धरती पर आते हैं। लेकिन, अमेरिका उन पर हमला करता है और कई डाइमेंशन में युद्ध शुरू हो जाता है। वे लगभग 7 फीट 4 इंच के हैं। उनके सिर की खोपड़ी लंबे आकार की है, शरीर का रंग गहरा भूरा है, जबकि बनावट विकृत है। वे घातक नहीं होते हैं लेकिन उत्तेजित होने पर बहुत खतरनाक साबित होते हैं।’
यह भी पढ़ें

उड़नतश्तरियों पर हुआ बड़ा खुलासा, अमरीकी सरकार ने जारी की रिपोर्ट

नहीं है कोई वैज्ञानिक पुष्टि
बता दें कि टाइम ट्रेवलर नामक ब्लॉग के दावों पर यकीन करना मुश्किल है क्योंकि वैज्ञानिकों ने न तो टाइम ट्रेवल की पुष्टि की है और ना ही एलियंस की मौजूदगी की। ऐसे में इसे महज अफवाह माना जा रहा है। दुनिया में अलग अलग जगह एलियंस के होने बात कही गई है लेकिन अभी तक न तो वैज्ञानिकों ने इसकी पुष्टि की है और न ही किसी मे सार्वजनिक एलान किया है।
यह भी पढ़ें

झारखंड के हजारीबाग में एलियन दिखने वाले वीडियो का पर्दाफाश! आप भी जानिए

ब्रिटिश एक्ट्रेस कर चुकी हैं एलियंस से मिलने का दावा
बता दें कि पिछले दिनों ही ब्रिटिश एक्ट्रेस एब्बी बेला ने दावा किया था कि वे पांच एलियंस से मिली थीं, जिनकी कद काठी इंसानों से थोड़ी पतली और लंबी थी। एब्बी ने यह दावा भी किया था कि 20 मिनट के खातिर एलियंस उन्हें डेट के लिए अपने ग्रह पर भी लेकर गए थे। हालांकि इसे कुछ लोगों ने पब्लिसिटी स्टंट भी करार दिया था।

Home / Ajab Gajab / क्या एक साल बाद धरती पर आएंगे एलियन, जानिए किसने किया है ये दावा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो