scriptट्रैक्टर को डंपर ने मारी टक्कर 20 घायल, सात की हालत गंभीर | 22 injured in a collision between dumper and tractor accident | Patrika News
सीहोर

ट्रैक्टर को डंपर ने मारी टक्कर 20 घायल, सात की हालत गंभीर

विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे, नसरुल्लागंज के कौसमी और सिंगपुर के बीच हुआ हादसा

सीहोरMay 15, 2019 / 03:24 pm

Amit Mishra

news

ट्रैक्टर को डंपर ने मारी टक्कर 20 घायल, सात की हालत गंभीर

सीहोर/नसरुल्लागंज. जिस खुशी के साथ आष्टा ब्लॉक के भंवरा गांव से ग्रामीण शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, उनकी यह खुशी कुछ समय बाद चीख पुकार में बदल गई। उनके ट्रैक्टर-ट्राली में लापरवाह डंपर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्राली में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए नसरूल्लागंज और लाड़कुई अस्पताल में भर्ती कराया है। कुछ को प्राथमिक इलाज के बाद सीहोर रेफर किया।इसमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार भंवरा इलाही माता निवासी देवराज (26) पिता लीलाधर परमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि लाड़कुई में शादी समारोह में जाने ट्रैक्टर-ट्राली से निकले थे। ट्रैक्टर-ट्राली में गांव के अलावा आसपास के रिश्तेदार भी बैठे हुए थे। कौसमी और सिंगपुर के बीच एक अज्ञात डंपर के चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई।

प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया…
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर कुरावर निवासी बालकृष्ण वर्मा दो अन्य लोगों के साथ मंगलवार को बाइक से सलक नपुर जा रहा था। इसी दौरान नादान घाट के पास चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई, जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। सुनील महेश्वरी और अन्य लोगों ने घायलों को शासकीय अस्पताल इछावर पहुंचाकर भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया है।

 

यह हुए हादसे में घायल…
पुलिस के अनुसार रितेश (10) पिता रामदयाल, रवीना (15) पिता दिनेश, वीरेंद्रसिंह (21) पिता मानसिंह, काजल (14) पिता संतोष, नर्बदा बाई (50) पति नाथूसिंह, विकृम पिता जगन्नाथ, कोमल (50), कौशल्या (50) पति मोतीलाल, ममता बाई (40) पति विक्रमसिंह, राजकुमार पिता धरमसिंह, कुसुम (18) पिता बाबूलाल, सुक्खा (40) पिता सुखराम, पारसबाई (40) पति बाबूलाल, कलां बाई, शारदा बाई (50) पति मानसिंह, रामकुंवर बाई पति धरमसिंह घायल हो गए।

इसके अलावा अन्य लोगों को भी मामूली चोंट आई है। हादसे में शारदाबाई, रामकुंवर और कौशल्या बाई सहित सात लोगों के गंभीर होने की बात सामने आई है। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफमामला दर्ज कर जांच में लिया है।


एक महीने मेंं तीसरी घटना….
जिले में एक महीने के अंदर ट्रैक्टर-ट्राली की यह तीसरी घटना है।कुछ दिन पहले आष्टा कन्नौद रोड पर एक बालिका को बचाने में शादी समारोह में जा रहा ट्रैक्टर-ट्राली पलट गया था।जिससे 18 लोग घायल हो गए थे।


जिनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल आष्टा में भर्ती कराया था।इसी तरह से चार दिन पहले शुजालपुर तहसील से बोरखेड़ा गांव शादी में शामिल होने आया ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया था।इसमें भी करीब 8 से 10 लोगों को चोट आई थी।


मामला कायम किया है…
ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारने वाले अज्ञात डंपर चालक के खिलाफमामला दर्ज कर जांच में लिया है। जल्द ही डंपर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आशीष तिलहटे, चौकी प्रभारी लाड़कुई

Home / Sehore / ट्रैक्टर को डंपर ने मारी टक्कर 20 घायल, सात की हालत गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो