scriptटोल टैक्स मांगने पर बदमाशों ने कर्मचारियों को पीटा | Crooks broke down in toll tax, beaten employees | Patrika News
सीहोर

टोल टैक्स मांगने पर बदमाशों ने कर्मचारियों को पीटा

अमलाहा टोल टैक्स का मामला, दो कर्मचारी घायल

सीहोरSep 20, 2018 / 02:36 pm

Amit Mishra

crime news

crime news

सीहोर/आष्टा/कोठरी। टोल टैक्स पर टोल की राशि मांगने की बात को लेकर वाहन में आए करीब एक दर्जन से अधिक बदमाश भड़क गए। उन्होंने तोडफ़ोड़ की। रोकने आए कर्मचारियों को भी पीटा। इस घटना में दो कर्मचारी के घायल होने के कारण उनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल आष्टा लाया गया। घटना बुधवार रात की है।

जानकारी के अनुसार भोपाल इंदौर हाइवे पर वाहन में सवार होकर करीब 16 लोग आए थे। जब इस वाहन को अमलाहा टोल टैक्स पर कर्मचारियों ने रोककर टोल की राशि मांगी तो यह लोग विवाद करने लगे।

कर्मचारी से गाली-गलौच कर की मारपीट
विवाद इतना बड़ गया कि बदमाशों ने कैबिन के साथ कंप्यूटर में भी तोडफ़ोड़ की। उनकी गुंडागर्दी यह तक ही नहीं रूकी, बीच बचाव करने कर्मचारी इरफान और शरीफ के साथ भी गाली-गलौच कर मारपीट की। इससे वह घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। तोडफ़ोड़ करने के बाद यह बदमाश फरार हो गए। विवाद के चलते कुछ देर टोल टैक्स पर अफरा तफरी का माहौल भी बन गया था।

 

सीसीटीवी कैमरे खंगालेगी पुलिस
सूचना मिलने पर टोल टैक्स पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस अब टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है। जिससे कि इन बदमाशों की पहचान हो सकें। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला कायम नहीं किया था।
टीआई कुलदीप खत्री ने बताया कि टोल पर तोडफ़ोड़ की घटना हुई है। इसकी जानकारी ली जा रही है। जानकारी के बाद एफआईआर दर्ज होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसके पहले भी हो चुकी है वारदातें
टोल नाके पर इसके पहले भी कई वारदातें हो चुकी है। लोगों का कहना है कि रात के समय टोल नाके पर पुलिस की हर समय तैनाती की जाएं। आए दिन टोल नाकोें पर वारदाते होती रहती है। कुछ वारदाते तो ऐसी है जिनका आज तक पुलिस पता नहीं लगा सकी।

 

Home / Sehore / टोल टैक्स मांगने पर बदमाशों ने कर्मचारियों को पीटा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो