scriptदेश के लिए हॉकी खेलने का सपना, रोजाना कर रहें है दो से तीन घंटे अभ्यास | dreams of playing for the country are shedding sweat | Patrika News
सीहोर

देश के लिए हॉकी खेलने का सपना, रोजाना कर रहें है दो से तीन घंटे अभ्यास

हॉकी मैदान पर प्रतिदिन खिलाड़ी 2 से 3 घंटे कर रहे कड़ा अभ्यास

सीहोरJan 27, 2020 / 01:03 pm

Radheshyam Rai

देश के लिए खेलने का सपना संजोए बहा रहे पसीना

देश के लिए खेलने का सपना संजोए बहा रहे पसीना

सीहोर। हॉकी में देश के लिए खेलने का सपना लिए शहर के खिलाड़ी स्थानीय चर्च मैदान स्थित हॉकी मैदान पर प्रतिदिन दो से तीन घंटे कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। जिन्हें प्रशिक्षित कोच द्वारा हॉकी की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। यहां पर नेशनल और राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में दमखम दिखाने वाले खिलाड़ी पहुंचकर भी कर देश के लिए नीली जर्सी का सपना संजोए अभ्यास कर रहे हैं। आगामी माह में राजगढ़ में होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी वह तैयारी कर रहे हैं।

भारत की हॉकी टीम में देखना है

यहां आने वाले खिलाडिय़ों ने बताया कि हॉकी खेलना उनके लिए जुनून की तरह है। अपने हाथों में हॉकी स्टिक थाम कर बॉल के साथ ड्रिब्ल करना सीखते हैं तो उनका लक्ष्य हॉकी में राष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने के साथ ही भारत की हॉकी टीम में देखना है। इसके लिए वह चर्च मैदान स्थित हॉकी मैदान पर प्रतिदिन पहुंचकर पसीना बहा रहे हैं।

स्टेट में दिखा चुके हैं जलबा, अब देश के लिए खेलने का सपना
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जलबा दिखा चुके शिव बहादुर थापा, अखिलेश सूर्यवंशी, सूजल वारिया, रवि मालवीय ने बताया कि हॉकी खेलना उनके लिए जुनून की तरह है। अपने हाथों में हॉकी स्टिक थाम कर बॉल के साथ ड्रिब्ल करना सीखते हैं तो उनका लक्ष्य हॉकी में राष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने के साथ ही भारत की हॉकी टीम में देखना है। इसके लिए वह प्रतिदिन दो से तीन घंटे चर्च मैदान स्थित हॉकी मैदान पर प्रतिदिन पहुंचकर पसीना बहा रहे हैं। इनके साथ ही शिविर में आने वाले करीब 30 से 40 खिलाडिय़ों का भी देश के लिए नीली जर्सी पहनने का अरमान है। इसके लिए वह मैदान पर कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।

Home / Sehore / देश के लिए हॉकी खेलने का सपना, रोजाना कर रहें है दो से तीन घंटे अभ्यास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो