scriptनदी में शव तैरता देख मछुआरों के उड़े होश | fisherman reported seeing the body floating in the river | Patrika News
सीहोर

नदी में शव तैरता देख मछुआरों के उड़े होश

नदी में बहे युवक का शव 48 घंटे बाद 30 किमी दूर से मिला

सीहोरSep 30, 2019 / 04:34 pm

Amit Mishra

sehore_news.png

सीहोर। पडिय़ाला के पास पार्वती नदी में बने स्टाप डैम को पार करते समय पैर फिसलने से एक युवक बह गया था। जिसका शव रविवार को 48 घंटे बाद 30 किमी दूर राजगढ़ जिले के एक गांव के समीप से मिला है। जिसे बाहर निकाल पीएम के लिए अस्पताल लाएं।पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

 

कोई पता नहीं चला था
राजगढ़ जिले के गांव सवास निवासी गोलू (17) पिता कुमेरसिंह राजपूत श्यामपुर तहसील के गांव पडिय़ाला अपने देवकरण व हुकमसिंह के घर आया था। शुक्रवार को वापस अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सुबह 11 बजे के करीब पडिय़ाला के पास पार्वती नदी में बने स्टाप डैम को पार करते समय पैर फिसलने से बह गया था। सीहोर और राजगढ़ जिले के चार गांव के लोग दो दिन से नदी में उसकी सर्चिंग कर रहे थे। उसके बावजूद कोई पता नहीं चला था।

मछुआरों की नजर पड़ी तो उड़ गए होश
राजगढ़ जिले के फतेहपुर सांका श्यामली के पास रविवार को नदी में मछुआरे मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान सुबह 10 बजे के करीब नदी में शव तैरता देखा तो उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस और ग्रामीणों को दी। उसके बाद शव को बाहर निकाल शिनाख्त की तो गोलू का होना पाया गया। खास बात यह है कि पडिय़ाला स्टाप डैम से फतेहपुर की दूरी 30 किमी के करीब है। पुलिस ने मामला कायम कर जांच में लिया है।

 

महिला का मिला था शव
इसके पहले सीहोर जिले के थूनाकलां में 45 वर्षीय रुकमणी बाई पत्नी लक्ष्मण सिंह मेवाड़ा किसी काम से बाड़े में गई थी। बाड़े के पास से नाला निकला है। तेज बारिश होने के कारण नाला उफान पर था। तभी वही से गुजर रही महिला का पैर फिसल गया था और वह पानी के तेज बहाव के साथ बह गई थी। महिला की तलाश के जारी थी। 3 दिन बाद महिला का शव मिला था।

Home / Sehore / नदी में शव तैरता देख मछुआरों के उड़े होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो