scriptहमें भारत को जानना है तो हर राज्य की संस्कृति को समझना होगा : गुप्ता | If we want to know India, then we have to understand the culture of ev | Patrika News
सीहोर

हमें भारत को जानना है तो हर राज्य की संस्कृति को समझना होगा : गुप्ता

पीजी कॉलेज में हुआ एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत हुए आयोजन

सीहोरFeb 27, 2020 / 01:25 pm

Anil kumar

कार्यक्रम

कार्यक्रम

सीहोर. हमें यदि अपने भारत को जानना एवं समझना है तो उसके लिए उसके विभिन्न क्षेत्रों की विशेषताओं उनकी संस्कृति को भी जानना और समझना होगा। यह बात चन्द्रशेखर शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा गुप्ता ने कही।

महविद्यालय में ईबीएसबी क्लब के तत्वावधान में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। पेयर्ड स्टेट की फिल्म प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत् मणिपुरी भाषा की शॉर्ट फिल्म स्कूल वैन ड्राइवर का प्रदर्शन किया गया। निम्न मध्यम वर्ग की आर्थिक समस्या एवं पारिवारिक सद्भाव के माध्यम से समस्या समाधान के खूबसूरत तरीके ने सभी दर्शकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नोडल अधिकारी डॉ. राजकुमारी शर्मा ने कहा कि मणिपुर सांस्कृतिक रूप से समृद्व राज्य है और उसकी संस्कृति के अपने शास्त्रीय एवं लोकरंग हैं। जिनसे परिचित होना अपने आप में एक सुखद अनुभव है। इस अवसर पर छात्र देवेंद्र ठाकुरा, विनोद भिलाला, विजेंद्र मालवीय एवं शर्मिला आदि ने भी एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के दौरान मणिपुर के संबंध में प्राप्त जानकारी के आधार पर अपने अनुभवों को लेकर विचार प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों ने मणिपुर की लोक संस्कृति पर दी प्रस्तुति
मणिपुर स्टेटहुड डे सेलिब्रेशन के तहत् विद्यार्थियों ने मणिपुर की लोक संस्कृति पर आधारित एवं मणिपुर की विशेषताओं को प्रदर्शित करने वाले गीत ‘लई रई बकनी इखियोगी मणिपुर, मणिपुर, मणिपुरÓ की शर्मिला सूर्यवंशी, कोमल सूर्यवंशी, मोहित सोनी, कमोद सिंह, धनसिंह आदि ने सुमधुर प्रस्तुति दी। साथ ही भाषागत आदान-प्रदान के अंतर्गत मणिपुरी भाषा जानने व सीखने के लिए विद्यार्थियों ने गूगल से लर्न मणिपुर लैंग्वेज एप के माध्यम से सामान्य व्यवहार के 100 से अधिक वाक्यों को सीखा। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. नौरारूथ कुमार ने किया।
प्रतियोगिताओं ने इन्होंने मारी बाजी
‘मणिपुर: मेरी नजर मेंÓ विषय पर विद्यार्थियों द्वारा निबंध लेखन किया गया। मणिपुर की भौगोलिक स्थिति, जलवायु, पर्यटन स्थल, खान-पान, रहन-सहन, वेशभूषा सांस्कृतिक विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। जिसमें मोहित सोनी एवं दिव्या सोनी प्रथम स्थान पर रहे। वहीं दिव्या व्यास द्वितीय, पवन गिर तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार प्रश्न मंच प्रतियोगिता में इशिका सोनी, मोहित सोनी, विजेन्द्र मालवीय दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर दिव्या व्यास, निधि सिसोदिया, दिव्या सोनी रहे। तीसरे स्थान पर स्थान विनोद भिलाला, पवन पाटीदार, सूरज ने प्राप्त किया। एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब के सदस्यों ने स्वच्छता की शपथ ग्रहण करते हुए महाविद्यालय व अपने शहर को स्वच्छ रखने की शपथ ली।

Home / Sehore / हमें भारत को जानना है तो हर राज्य की संस्कृति को समझना होगा : गुप्ता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो