
latest weather report
सीहोर। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव latest weather report का दौर शुरू हो गया है। जिसके चलते आगामी दिनों में तेज ठंड heavy winter का दावा किया जा रहा है। दरअसल weather update मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित आसपास के क्षेत्रों में अब तक अत्यधिक ठंड नहीं पड़ी है।
ऐसे में लगातार खुल रहे आसमान के चलते मौसम mausam के जानकार ये दावा कर रहे हैं, कि भोपाल व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ आसमान के खुलते ही तेज ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।
इसका खास उदाहरण राजगढ़ में देखने को मिला, जहां मंगलवार को हुई बारिश rain के साथ ही एकाएक तेज ठंड का अहसास होना शुरू हो गया। वहीं दूसरी ओर सीहोर में मंगलवार सुबह से ही सर्द हवा के साथ-साथ बादल छाए थे।
सीहोर में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई।
मौसम विभाग weather department के अनुसार अगले 24 घंटे और बारिश की संभावना है। इसके बाद घना कोहरा छाएगा और तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज होगी। अगले तीन दिन में 5 से 8 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।
वहीं दूसरी ओर भोपाल में भी मंगलवार को फिर मौसम weather ने करवट ली। जिसके चलते देखते ही देखते आसमान sky में काले बादलों black clouds को जमावड़ा होने लगा और दोपहर करीब 1 बजे शहर में कुछ जगह बूंदाबांदी भी हुई। इसके कारण दिन में मौसम में ठंडक winter रही। वहीं अब मानाजा रहा है कि बादल छंटते ही जिले में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।
इसके बाद बुधवार को भी बादल clouds छाए रहे। इस बीच आसपास के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी slow rain की सूचना आ रही है। वहीं माना जा रहा है कि गुरुवार से तापमान गिरने लगेगा।
इस दिन होगी सबसे ज्यादा सर्दी!
जानकारों की मानें तो इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा सर्दी 27 से 30 दिसंबर के बीच होगी, इन दिनों में तापमान के 5 डिग्री temprature तक लुढ़कने के आसार हैं।
जानकारों की मानें तो अब 26 दिसंबर 2019 से भोपाल में मुख्य रूप से धुंध रहेगी। जिसके चलते तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं 27 दिसंबर को अधिकतम तापमान maximum temprature में अचानक गिरावट ठंड का अहसास करा सकती है।
जबकि 28 दिसंबर 2019 को एक बार फिर अधिकतम और न्यूतम तापमान में कमी तेज जाड़ा heavy cold महसूस करा सकती है। वहीं 30 दिसंबर 2019 तक मौसम में तेज ठंड महसूस होती रहेगी। इस दौरान तापमान में बहुत ज्यादा अंतर नहीं आएगा।
किसानों की बड़ी चिंता...
आने वाले दिनों में आने वाले कड़ाके की ठंड को लेकर किसानों farmers की चिंता भी बढ़ गई है। यदि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री को रहने के दौरान हवा चली तो रबी सीजन की फसलों के खराब होने का खतरा रहेगा।
बादलों से बढ़ा तापमान :
वहीं बादलों का जमावड़ा होने ही मंगलवार tuesday को दिन के तापमान में 3 डिग्री की कमी देखी गई। वहीं न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़ गया। जबकि एक दिन पहले सोमवार monday को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री था, जो मंगलवार को 22.4 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सोमवार को 11.3 से बढ़कर 13.7 डिग्री पर पहुंच गया।
सच सिद्ध हुआ बारिश का अनुमान: यहां हुई बारिश...
वहीं दूसरी ओर मंगलवार को विदिशा vidisha , गंजबासौदा, सिरोंज और नटेरन सहित कुछ हिस्सों में शाम को बारिश भी हुई। जिसके चलते अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं भोपाल bhopal के मनुआभान की टेकरी, एयरपाेर्ट राेड, बैरागढ़ सहित शहर के कई हिस्साें में मंगलवार शाम अचानक 6 बजे धुंध छा गई थी। माैसम वैज्ञानिकाें weather scientest के अनुसार अरब सागर से नमी आई, जिसके चलते मौसम अचानक बदल गया। इस वजह से कुछ इलाकों में हल्की बूंदें भी पड़ीं। इस समय दृश्यता सामान्य से आधी रह गई थी।
ये ट्रेनें trains आईं लेट -
बुधवार wednesday को शताब्दी सहित कई ट्रेनें लेट हो गई। इस दौरान शताब्दी Indian Railway करीब 2.30 घंटे देरी से आ सकी। जबकि दिल्ली की ओर जाने वाली पंजाब मेल करीब 15 मिनट देरी late से आई। वहीं इससे पहले मंगलवार को भी उत्तर भारत में कोहरे के कारण जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 4 घंटे 5 मिनट की देरी से आई। वहीं शताब्दी पौने 2 घंटे, तमिलनाडु एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस भी 2 घंटे तक की देरी से आईं। इसके अलावा कर्नाटक एक्सप्रेस 1:45 घंटे, पंजाब मेल 2:35 घंटे की देरी से आई।
Published on:
25 Dec 2019 06:24 pm
बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
