scriptवैन और कार की भिड़ंत में आठ लोग घायल | Indore-Bhopal highway road accident | Patrika News
सीहोर

वैन और कार की भिड़ंत में आठ लोग घायल

पुराने इंदौर-भोपाल हाईवे पर हादसा

सीहोरApr 22, 2016 / 11:20 pm

Bharat pandey

sehore

sehore

सीहोर। पुराने इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर शुक्रवार की दोपहर वैन और कार की भिड़ंत में आठ लोग घायल हो गए। हादसे में घायल चार लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं चार घायलों को उपचार के लिए निजी वाहनों से चिरायु अस्पताल भोपाल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर के समय भोपाल से सीहोर की तरफ आ रही मारूति वैन और सीहोर से भोपाल की तरफ जा रही कार के बीच टक्कर हो गई। बताया जाता है कि मारूति वैन में जमात के लोग थे। हादसे में घायल चार लोगों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं चार अन्य सीधे चिरायु अस्पताल भोपाल भेजा गया।घायलों में भोपाल निवासी फिरदोस, हनीफ, आमिर, आसिफ तथा सीहोर निवासी सत्यम, सतीश, विजेन्द्र और सुनील घायल हो गए। घायलों में फिरदोस, हनीफ, सत्यम तथा सतीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो