script5 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर दी जाएगी स्वास्थ्य सेवाएं | latest hindi news from sehore | Patrika News
सीहोर

5 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर दी जाएगी स्वास्थ्य सेवाएं

ग्राम स्तर पर 1 लाख 88 हजार 752 का दस्तक में किया चिन्हित

सीहोरJun 14, 2018 / 02:36 pm

सुनील शर्मा

gram dustak yojna, sehore, sehore news, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, child, aaganwadi workers,

5 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर दी जाएगी स्वास्थ्य सेवाएं

सीहोर। ग्राम स्तरीय दस्तक अभियान 14 जून से संचालित होकर 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान 5 साल तक बच्चों को सभी आवश्यक सेवाएं घर-घर जाकर एएनएम, आशा तथा आंगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा दी जाएगी। सीएमएचओ डॉ.डीआर अहिरवार ने बताया कि डेढ़ माह तक संचालित दस्तक अभियान के अंतर्गत करीब 11 प्रकार की सेवाएं एवं गतिविधियां ग्राम स्तर पर संचालित की जाएगी। इस दौरान संपर्ण जिले में ग्राम स्तर पर 1 लाख 88 हजार 752 का दस्तक अभियान के अंतर्गत सेवाएं प्रदान करने लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिसमें सर्वाधिक आष्टा ब्लॉक में करीब 51 हजार 315 बच्चे, बुदनी में 21 हजार 506, इछावर में 23 हजार 889, नसरूल्लागंज में 31 हजार 119, श्यामपुर में 45 हजार 614 बच्चे अर्बन सीहोर में 15 हजार 309 बच्चों का चिन्हांकन किया गया है।
बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.एमके चंदेल ने जानकारी दी कि बीमार नवजातों और बच्चों की पहचान, प्रबंधन, एवं रेफ रल, 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में शैशव एवं बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान, दस्त रोग नियंत्रण हेतु ओआरएस एवं जिंक के उपयोग, गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान, गंभीर एनीमिया, विटामिन ए अनुपूरण, छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण, शिशु एवं बाल आहार पूर्ति सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को चिन्हित किया जाएगा। इस दौरान दस्तक अभियान की सूचना भी माताओं और बच्चों के परिजनों को दी जाएगी।

पति पत्नी के बीच हुआ ऐसा विवाद की पत्नी ने तोड़ दिया दम
बुधवार को रात नौ बजे एक दंपति को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए लाया गया जहां पत्नी को डाक्टरों मृत घोषित कर दिया, वहीं पति की भी हालात गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच की रही है।

जानकारी अनुसार शहर के नजदीकी ग्राम अल्हादाखेडी निवासी करीब 50 वर्षीय कमल सिंह और उसकी पत्नी रामकुंवर बाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया, इससे दोनों को ही प्राण घातक चोटें आई थी। आनन फानन में इसकी सूचना 108 एम्बूलेंस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची एम्बूलेंस से दोनों को जिल अस्पताल लाया गया। जहां पत्नी की मौत हो गई है। वहीं कमल सिंह की भी हालत गंभीर है, उसे भोपाल रेफर किया गया है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था।

Home / Sehore / 5 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर दी जाएगी स्वास्थ्य सेवाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो