scriptरेकॉर्ड : आष्टा में 80.84 प्रतिशत वोटिंग | loksabha chunav 2019 patrika news | Patrika News
सीहोर

रेकॉर्ड : आष्टा में 80.84 प्रतिशत वोटिंग

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान, सुबह से ही पोलिंग बूथ पर लगीं लाइन

सीहोरMay 20, 2019 / 11:17 am

Kuldeep Saraswat

sehore

रेकॉर्ड : आष्टा में 80.84 प्रतिशत वोटिंग

सीहोर. देवास संसदीय क्षेत्र की आष्टा विधानसभा में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया है। यहां पहली बार 80.84 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले हैं। मतदान की गति सुबह से ही तेज थी। दोपहर के समय धूप तेज होने के कारण कुछ देर की लिए मतदान की गति पर हल्का ब्रेक जरूर लगा, लेकिन जैसे ही धूप कम हुई, शेष लोग घरों से बाहर निकल आए और पोलिंग बूथ पर फिर से लंबी-लंबी लाइन लग गई।

विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा में तैनात अफसर लगातार पोलिंग बूथ का जायजा लेते दिखाई दिए। कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने भी कई पोलिंंग बूथ का निरीक्षण किया। पोलिंग बूथ का भ्रमण करने के बाद अफसर आष्टा मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम में बैठकर चुनाव का अपडेट लेने में लगे रहे। पुलिस की मोबाइल टीम भी सक्रिय दिखाई दीं। आष्टा विधानसभा में एक्का-दुक्का जगह को छोड़कर सभी 331 पोलिंग बूथ पर समय पर मतदान सुबह 6 बजे शुरू हो गया। यहां पर बापचाबरामद में जरूर ग्रामीणों ने सड़क खराब होने के विरोध में सुबह 11 बजे तक मतदान का बहिष्कार किया, लेकिन अफसरों की समझाइश के बाद यहां भी मतदान शुरू हो गया।

sehpre pic

105 साल की महिला ने डाला वोट
आष्टा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में वोटिंग को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा था। पोलिंग बूथ पर सुबह सात बजे से ही मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइन लग गईं थी। 80 से लेकर 100 और इससे ज्यादा उम्र के वोटरों में भी इस बार मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया है। विधानसभा के पोलिंग बूथ क्रमांक 181 सामुदायिक भवन इंद्रा कॉलोनी आष्टा पर 105 साल की इंद्रा कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला सुकमा बाई महेश्वरी ने मतदान किया। सुकमा बाई को पोलिंग बूथ तक परिजन व्हील चेयर से लेकर पहुंचे थे।

ashta

दूल्हे के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंची दुल्हन
लोकतंत्र के महायज्ञ के आहुति देने के लिए रविवार को हर कोई आतुर था। मतदान करने के लिए लोग इस तरह से उत्साहित थे, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुरावर के पोलिंग बूथ क्रमांक 16 पर एक दुल्हन दूल्हा को साथ लेकर मतदान करने पहुंची। इस पोलिंग बूथ पर कुल 617 मतदाता हैं। शनिवार को कुरावर में नंदकिशोर बैरागी की बेटी हर्षिता बैरागी (सरिता) की शादी थी। देवास जिले केि कोदापुर जामली गांव से बरात आई थी। रविवार सुबह विदाई हो रही थी, लेकिन दुल्हन को वोट डालना था। दुल्हन के कहने पर कुछ समय के लिए विदाई रोकी गई और हर्षिता अपने होने वाले पति पंकज बैरागी के साथ वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंची।

Home / Sehore / रेकॉर्ड : आष्टा में 80.84 प्रतिशत वोटिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो