script24 घंटे में एक डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा, रात में सर्दी ने ठिठुराया | Minimum mercury fell by one degree in 24 hours, cold at night choked | Patrika News
सीहोर

24 घंटे में एक डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा, रात में सर्दी ने ठिठुराया

लगातार तापमान में आएगी गिरावट

सीहोरDec 05, 2019 / 12:51 pm

Anil kumar

तापमान

तापमान

सीहोर.
मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते न्यूनतम तापमान में 24 घंटे में एक डिग्री की गिरावट आई है। जिसने लोगों को सीजन में पहली बार रात के समय अच्छी सर्दी का एहसास करा दिया। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिन में तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आएगी।

उत्तर पूर्व और पूर्व से सामान्य से अधिक रफ्तार से हवाएं चलने के तापमान में कम ज्यादा का दौर जारी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरावट के साथ 14 डिग्री पर आ गया, जबकि अधिकतम 27.3 डिग्री पर अटक गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सर्दी ने भी तेजी से जोर पकड़ लिया है। मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर ने बताया कि अब न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आएगी। जिससे सर्दी में तेजी से इजाफा होगा। हालांकि यह सर्दी रबी फसल के लिए फायदेमंद रहेगी।

मलेरिया से बच्चे की मौत
सीहोर. जिले के खटसुरा गांव में मलेरिया की चपेट में आए एक ढाई साल के बालक की मौत हो गई है। खटसुरा गांव में बुखार के मरीज सामने आएं तो स्वास्थ्य विभाग ने यहां सर्वे करना शुरू किया था। जिसमें अब तक 8 मलेरिया के मरीज सामने आ चुके हैं। इसमें एक ढाई साल के बालक में भी मलेरिया मिला था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिला मलेरिया अधिकारी क्षमा बार्वे ने बताया कि मलेरिया के मरीज मिलने के बाद सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान मरीजों का इलाज भी किया जा रहा है। वहीं ऐतिहात के तौर पर लोगों को बीमारी से बचाव के लिए सलाह दी जा रही है।

Home / Sehore / 24 घंटे में एक डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा, रात में सर्दी ने ठिठुराया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो