scriptबच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता जांचने होंगे आयोजन | Organizing to check the educational quality of children | Patrika News
सीहोर

बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता जांचने होंगे आयोजन

जिलेभर की प्राइमरी और मिडिल स्कूल में होगा प्रतिभा पर्व…

सीहोरDec 09, 2019 / 01:45 pm

Radheshyam Rai

बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता जांचने होंगे आयोजन

सीहोर. स्थानीय डीपीसी कार्यालय सीहोर।

सीहोर. बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता जांचने 12 दिसंबर से जिले के सरकारी प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में प्रतिभा पर्व आयोजित होगा। तीन दिवसीय इस पर्व के अंतिम दिन वार्षिक उत्सव के रूप में होने वाले बालसभा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसे लेेकर राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी स्कूलों को एक हजार रुपए की राशि दी है।

शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में प्रतिभा पर्व मूल्यांकन होगा। प्रतिभा पर्व में दो दिन विषयवार मूल्यांकन और तीसरे दिन बालसभा कराई जाएगी। इसमें शैक्षणिक गुणवत्ता की स्थिति जानने कक्षा तीसरी, 5वीं और 8वीं की सैंपल शालाओं में गणित और हिंदी का मूल्यांकन कराया जाएगा।

कक्षा पहली से 8वीं तक के लिए 12 और 13 दिसंबर को मूल्यांकन होगा। कक्षा 5वीं और 8वीं का मूल्यांकन बोर्ड पैटर्न पर किया जाएगा। इसके लिए प्रश्नपत्र अलग से दिए जाएंगे। 14 दिसंबर को सभी स्कूलों में बालसभा आयोजित होगी। जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

जिले में दो हजार से अधिक हैं स्कूल
जिले में 2025 प्राइमरी और मिडिल स्कूल हैं। जिनमें करीब एक लाख 10 हजार बच्चे अध्यनरत है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में प्रतिभा पर्व की तैयारी शुरू कर दी है। डीपीसी अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि जिलेभर की सभी कक्षा एक से 8 तक की स्कूलों में प्रतिभा पर्व मनाया जाएगा।

Home / Sehore / बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता जांचने होंगे आयोजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो