scriptनवाबी परंपरा: पांच दिन तक होली के रंग में रंगा रहेगा सीहोर | patrika sehore news | Patrika News
सीहोर

नवाबी परंपरा: पांच दिन तक होली के रंग में रंगा रहेगा सीहोर

डेढ़ सौ से ज्यादा स्थान पर होलिका दहन, उत्साह के साथ मनाया रंगोत्सव

सीहोरMar 23, 2019 / 11:28 am

Kuldeep Saraswat

sehore

नवाबी परंपरा: पांच दिन तक होली के रंग में रंगा रहेगा सीहोर

सीहोर. अंचल में होली का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुवार को होलिका दहन के बाद शुरू हुआ पांच दिवसीय रंगोत्सव का पर्व सीहोर जिले में पांच दिन तक चलेगा। सीहोर जिले में पांच दिन तक होली का त्योहार मनाने की परंपरा नवाबी दौर से चली आ रही है। बताया जाता है कि होलिका दहन दूसरे दिन नवाब भोपाल में होली खेलते थे। दूसरे दिन सीहोर, तीसरे दिन आष्टा और चौथे दिन नवाब जावर पहुंचकर नगरवासियों ने साथ रंगोत्सव मनाते थे। इस नवाबी परंपरा को लेकर सीहोर जिले में अभी तक पांच दिन होली खेली जाती है।

शुक्रवार को जिला मुख्यालय सीहोर में होली खेली गई। अब शनिवार को आष्टा और फिर रविवार को जावर आदि नगर में होली खेली जाएगी। नर्मदा तटीय बुदनी, नसरुल्लागंज, रेहटी और शाहगंज में भी रंगोत्सव धूम देखी जा रही है। श्यामपुर और दोराहा में भी होली का उत्सव उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर करीब डेढ़ सौ स्थानों पर होलिका दहन किया गया है। रंगोत्सव की धूम रंग पंचमीं को हिन्दू उत्सव समिति द्वारा निकाले जाने वाले चल समारोह के साथ समाप्त होगी। हिन्दूृ उत्सव समिति द्वारा रंग पंचमीं की भव्य तैयारियां की जा रही हैं।

होली के साथ भाई दूज का पर्व
सीहोर जिले में शुक्रवार को होली के साथ भाई दूज का पर्व मनाया गया। बहनों ने भाईयों को टीका कर दीर्घ आयु की कामना की। सुबह से ही बहनें भाई दूज की तैयारी करते दिखाई दीं। भाई दूज और होली के पर्व को लेकर शहर में चौरतफा उत्साह देखा जा रहा है। युवा, बुजुर्ग, महिला और बच्चे सभी होली की मस्ती में डूबे हुए हैं।
पुलिसकर्मी भी रंगे होली के रंग में
शुक्रवार को होली के रंग में पुलिसकर्मी भी रंगे दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने भी होली के त्योहार को लेकर मस्ती की। पुलिसकर्मी एक-दूसरे को रंग, गुलाल लगाकार होली का पर्व मनाते दिखाई दिए। शहर में होली के त्योहर को लेकर कई जगह भजन मंडलियों के कार्यक्रम भी हुए हैं।

 

Home / Sehore / नवाबी परंपरा: पांच दिन तक होली के रंग में रंगा रहेगा सीहोर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो